Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RPSC RAS Interview में 70 नंबर दिलाने के लिए 20 लाख लेकर गजब ही 'खेला' कर गया दलाल

बाड़मेर, 30 जुलाई। राजस्थान लोकसेवा आयोग अजमेर (RPSC) की ओर से आयोजित राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) आरएएस भर्ती परीक्षा 2018 के इंटरव्यू पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है।

डोटासरा के रिश्तेदारों को 80-80 नंबर

डोटासरा के रिश्तेदारों को 80-80 नंबर

शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा के रिश्तेदारों के साक्षात्कार में 80-80 नंबर आने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि आरएएस 2018 के इंटरव्यू में अधिक नंबर दिलाने के लिए 20 लाख की घूस दिए जाने का मामला सामने आया है।

70 नंबर का सौदा, आए 54 ही

70 नंबर का सौदा, आए 54 ही

आरएएस भर्ती परीक्षा 2018 का रिजल्ट आने के 15 दिन बाद 20 लाख का घूसकांड उस वक्त उजागर हुआ जब आरएएस 2018 इंटरव्यू में 70 अंक दिलाने के नाम पर एक अभ्यर्थी के लिए सौदा हुआ और फिर उसे इंटरव्यू में महज 54 अंक ही मिले।

 रुपए वापस मांगने पर दलाल ने की एसीबी में शिकायत

रुपए वापस मांगने पर दलाल ने की एसीबी में शिकायत

ऐसे में पैसे देने वाले ने दलाल से 20 लाख रुपए वापस मांग लिए। इस बात से नाराज दलाल ने राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को सूचना दे दी। जिस पर एसीबी जोधपुर की टीम ने 28 जुलाई को ने सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल, निजी स्कूल प्रबंधक व दलाल को गिरफ्तार किया है।

हरीश सारण के लिए हुआ था सौदा

हरीश सारण के लिए हुआ था सौदा

पूरी कहानी ये है कि बाड़मेर की मदर टेरेसा सीनियर सैकंडरी स्कूल के प्रबंधक ठाकराराम ने अपने भतीजे हरीश सारण को आरएएस 2018 के इंटरव्यू में 70 अंक दिलाने के लिए दलाल जोधपुर के बासनी तम्बोलिया निवासी किशनाराम जाट से सम्पर्क किया। 70 नंबरों के लिए 20 लाख में सौदा तय हुआ।

 हरीश सारण, 166वीं रैंक, आरएएस 2018

हरीश सारण, 166वीं रैंक, आरएएस 2018

ये 20 लाख रुपए दलाल को आरएएस का रिजल्ट आने के बाद देने थे। दलाल के कहे अनुसार ठाकराराम ने बीस लाख रुपए किसी तीसरे व्यक्ति के पास रखवा दिए। हाल ही आरएएस का रिजल्ट आया और हरीश सारण को 166वीं रैंक मिली, लेकिन हरीश को इंटरव्यू में 70 से ज्यादा अंक की बजाय 54 अंक ही मिले। हालांकि, हरीश को घूस की जानकारी थी या नहीं। इस संबंध में अभी पूछताछ की जा रही है।

रुपए वापस मांगने पर बिगड़ा खेल

रुपए वापस मांगने पर बिगड़ा खेल

रुपए वापस मांगने पर ही पूरा खेल गड़बड़ हो गया। 70 अंक के लिए बीस लाख देने के बावजूद 54 नंबर मिलने पर ठाकाराराम ने रुपए वापस मांगे। इस बात को लेकर दोनों के बीच मनमुटाव हो गया। नाराज दलाल किशनाराम ने एसीबी को शिकायत कर दी।

 गाड़ी में मिले 19.95 लाख रुपए

गाड़ी में मिले 19.95 लाख रुपए

दलाल की सूचना पर बुधवार रात को एसीबी ने बाड़मेर जिले के कल्याणपुरा में एक गाड़ी को पकड़ा। गाड़ी में सवार ठाकराराम, राउमावि पनावड़ा बायतु बाड़मेर का प्रिंसिपल जोगाराम को गिरफ़्तार कर इनके पास से 19 लाख 95 हजार रुपए जब्त किए। मामले में दलाल किशनाराम की भी गिरफ़्तारी हुई।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+