इत्तेफाक या कुछ और? राजस्थान शिक्षा मंत्री की पुत्रवधू के भाई-बहन बने RAS, इंटरव्यू में दोनों को 80-80% अंक
जयपुर, 21 जुलाई। राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी ने हाल ही आरएएस भर्ती परीक्षा 2018 का परिणाम जारी किया है। झुंझुनूं के चिड़ावा की मुक्ता राव ने टॉप किया है। आरएएस 2018 के टॉपर्स से ज्यादा चर्चे तो राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के तीन रिश्तेदारों के हो रहे हैं।
Recommended Video

प्रतिभा पूनिया हैं डोटासरा की पुत्रवधू
इन रिश्तेदारों में गोविंद सिंह डोटासरा की पुत्रवधू प्रतिभा पूनिया और प्रतिभा पूनिया का भाई गौरव पूनिया व बहन प्रभा पूनिया है। गौरव व प्रभा का चयन राजस्थान प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2018 में हुआ है, जिसका रिजल्ट हाल ही जारी रहा हुआ। जबकि प्रतिभा पूनिया का आरएएस 2016 में चयन हुआ था।
आरएएस बनने के बाद डोटासरा के रिश्तेदारों पर विवाद क्यों?
राजस्थान शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की पुत्रवधू के बाद उनके भाई-बहन का भी आरएएस में चयन होना इसलिए चर्चा का विषय बना हुआ है कि यह कहानी इत्तेफाक या कुछ और की तरफ इशारा कर रही है। तीनों को इंटरव्यू में समान अंक 80-80 फीसदी मिले हैं। जबकि लिखित परीक्षा में तीनों के ही प्राप्ताक 50 प्रतिशत से कम आए हुए हैं।
शिक्षा मंत्री बोले प्रतिभा से रिश्ता परीक्षा के बाद हुआ
शिक्षा मंत्री की पूत्रवधू के बाद उनके भाई-बहन का आरएएस में चयन का मामला सुर्खियों में आने पर खुद शिक्षा मंत्री डोटासरा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 2018 के परीक्षा परिणाम में 300 से ज्यादा लोगों के 75 से 80 प्रतिशत के बीच में नंबर आए हैं। गौरव का दिल्ली पुलिस में एएसआई पद पर चयन हो चुका है। बच्चे प्रतिभावान हैं। प्रतिभा से तो उनके परिवार का रिश्ता ही परीक्षा के बाद हुआ है। आरपीएससी की परीक्षा टैलेंट पर आधारित है। इसमें कोई कुछ नहीं कर सकता।

आरपीएससी चेयरमैन देखेंगे रिकॉर्ड
इस मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वे बिना रिकॉर्ड देखे कुछ नहीं कह सकते हैं। ईद के अवकाश के बाद रिकॉर्ड की जांच करवाने के बाद ही इस संबंध में कुछ कह सकूंगा।

गुलाबचंद कटारिया ने कही यह बात
राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद ने कहा कि एकदम से किसी पर आरोप लगाना तो गलत होगा, लेकिन यह चमत्कार है। इस चमत्कार की जांच होगी तो इसमें कुछ ना कुछ चीज जरूर निकल सकती है। उधर, भाजपा नेता सुरेंद्र सिंह शेखावत ने शिक्षा मंत्री पर राजस्थान प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में हेर-फेर करने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा तक मांगा है।












Click it and Unblock the Notifications