Suvendu Adhikari बंगाल की पहली भाजपा सरकार में बने सीएम, शपथ लेते ही सोशल मीडिया पर बढ़ गए फॉालोअर्स

Suvendu Adhikari Social Media Followers: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद, 9 मई 2026 को सुवेंदु अधिकारी ने कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। भवानीपुर सीट से तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी को हराने के साथ नंदीग्राम पर दोबारा जीत हासिल करने वाले सुवेंद्र अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ ली।

मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के तुरंत बाद, सुवेंदु अधिकारी के सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स की संख्‍या अचानक लगातार बढ़ती जा रही है।

Suvendu Adhikari

दरअसल, सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर सुवेंदु अधिकरी के बॉयो पर विपक्षी नेता लिखा हुआ था और मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेते ही जैसे ही पश्चिम बंगाल का मुख्‍यमंत्री बॉयो में लिखा गया वैसे ही धड़ाधड़ उनके फॉलाअर्स की संख्‍या बढ़ती ही जा रही है। सुवेंदु अधिकारी के इंस्‍टाग्राम पर 246K फॉलोअर्स हो गए है और एक्‍स पर 356.3K फॉलोअर्स हो गए हैं।

Suvendu Adhikari ममता बनर्जी को चुनाव में हरा कर बने असली हीरो

सुवेंदु अधिकारी उस समय पूरे देश में चर्चा में आए जब उन्होंने भवानीपुर सीट पर 15 साल से बंगाल की सत्‍ता संभाल रही मुख्यमंत्री Mamata Banerjee को हराया। यह चुनाव की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली जीत मानी गई। इसी जीत ने उन्हें बंगाल की राजनीति का बड़ा चेहरा बना दिया।

ममता की TMC छोड़ भाजपा में आए थे सुवेंदु अधिकारी

एक समय सुवेंदु अधिकारी टीएमसी के बड़े रणनीतिकार माने जाते थे। दिसंबर 2020 में उन्होंने भाजपा जॉइन कर ली। पूर्वी मिदनापुर और आसपास के इलाकों में उनके परिवार का मजबूत राजनीतिक प्रभाव है, जिसका फायदा भाजपा को चुनाव में मिला।

भाजपा ने अधिकारी की बदौलत 2022 में लगाई थी बड़ी छलांग

बता दें 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार तो नहीं बना पाई, लेकिन 77 सीटें जीतकर उसने बंगाल में अपनी ताकत काफी बढ़ा ली। 2016 में पार्टी के पास सिर्फ 3 सीटें थीं। इस बार भाजपा बहुमत से कहीं अधिक 200 से अधिक सीटें जीत कर सरकार बनाई है इसमें सुवेंदु अधिकारी की भूमिका अहम मानी गई।

Suvendu Adhikari ने भाजपा ने क्यों जताया भरोसा?

भाजपा नेतृत्व को लगा कि सुवेंदु की ग्रामीण बंगाल में मजबूत पकड़ है और वे ममता सरकार को सीधे चुनौती दे सकते हैं। इसी वजह से पार्टी ने अनुभवी नेताओं से ज्यादा भरोसा उन पर जताया और उन्हें विपक्ष का चेहरा बनाया।

ये भी पढ़ें- Suvendu Adhikari की जाति क्‍या हैं? पश्चिम बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को हराने वाले सुवेंदु अधिकारी बने CM

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+