राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023: जोधपुर पहुंचे कांग्रेस प्रवक्‍ता ने साधा भाजपा पर निशाना

राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं। 25 नवंबर 2023 को मतदान होगा। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा जोधपुर पहुंचे।

जोधपुर में पत्रकार वार्ता की पवन खेड़ा ने कहा कि 30 साल में पहली बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि बीजेपी को समझ में नहीं आ रहा है कि वह चुनाव प्रचार कैसे करें? वो कंफ्यूज है।

Rajasthan Assembly Elections 2023

पवन खेड़ा ने कहा कि ज़ब कन्हैया लाल मामले पर बोलते हैं तब तो उनको पता चलता है कि कन्हैया लाल भाजपा के नेताओं के साथ खड़ा था भाजपा आयुष्मान लाई तो वहीं कांग्रेस चिरंजीवी लाकर प्रदेशवासियों को 25 लाख का बीमा दिया। अब इसे बढ़ाकर 50 लाख कर दिया गया है।

यह भी पहली बार देखने को मिल रहा है कि राजस्थान में प्रो इनकमबेंसी है। कांग्रेस चुनाव जीत रही है। राजस्थान में कांग्रेस ने काम किया है। इसी के चलते जनता कह रही है कि वह कांग्रेस को फिर से वोट देगी। लोगों को चिरंजीवी और ओपीएस बंद होने का डर है।

पवन खेड़ा ने यह भी कहा कि विवाद खड़ा करना भाजपा की फितरत है। विवाद खड़ा करने में भाजपा ने पीएचडी कर रखी है। भारत और इंडिया के नाम को लेकर विवाद खड़ा करते हैं। कोरोना कल में गहलोत सरकार ने बेहतरीन काम किया।

भीलवाड़ा मॉडल को दुनिया ने सराहा गहलोत सरकार ने अपने पिछले घोषणा पत्र के 98 प्रतिशत वादे पूरे कर दिए हैं। अब हम राजस्थान को पीछे नहीं जाने देंगे। उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा।

स्ट्रिंगर: मनीष दाधीच, जोधपुर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+