Rajasthan Accident: फलोदी में कंटेनर से टकराई बोलेरो, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

राजस्‍थान के नए जिले फलोदी में 15 अगस्‍त को बोलेरो व कंटेनर में भिड़ंत हो गई, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

राजस्‍थान के नए जिले फलोदी में मंगलवार को गांव खारा के पास एक्‍सीडेंट हो गया, जिसमें एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल थी। हादसे के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्‍त हो गए और सड़क पर लंबा जाम लग गया।

Rajasthan Accident

जानकारी के अनुसार जैसलमेर के गांव बांधेवा का एक परिवार बोलेरो में सवार होकर मंगलवार सुबह फलोदी की ओर आ रहा था। रास्‍ते में गांव खारा के पास बोलेरो आगे चल रहे कंटेनर ट्रेलर से जा टकराई, जिससे बोलेरो में सवार सात में से पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, एक की मौत अस्‍पताल ले जाते समय रास्‍ते में हो गई।

एक्‍सीडेंट की सूचना पर पहुंची 108 एम्‍बुलेंस दो गंभीर घायलों को फलोदी के अस्‍पताल में पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद शरीफा को जोधपुर के सरकारी अस्‍पताल में रैफर किया। रास्‍ते में शरीफा ने भी दम तोड़ दिया।

हादसे में मरने वाले

हादसे में मरने वालों की शिनाख्‍त जूनेजों की ढाणी निवासी शरीफा (65) पत्नी निजामदीन उर्फ कालूं खां, खातू (55) पत्नी अब्दुल खां, अल्लादीन खां (60) पुत्र इस्माइल खां, शायर खां (60) पुत्र सुभान खां, इनिया (40), फलोदी गाजी मगरा निवासी एमणा (55) पत्नी जानू खां के रूप में हुई है।

मीडिया से बातचीत में एसएचओ ओमप्रकाश बिश्‍नोई ने बताया कि शवों को सरकारी अस्‍पताल के मुर्दाघर में रखवाया है। एक्‍सीडेंट की सूचना पाकर मौके पर पहुंचा और यातायात सुचारू करवाया।

इधर, फलोदी एक्‍सीडेंट पर राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने भी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने कहा कि फलोदी में सड़क दुघर्टना में 6 लोगों की मृत्यु बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से मृतकों की आत्मा को शांति एवं परिजनों को हिम्मत देने की कामना करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+