Jodhpur Accident: सेवानिवृत्ति समारोह से लौट रहे लोग हादसे का शिकार, 2 भाइयों समेत 4 की मौत
जोधपुर-बाडमेर रोड पर भाण्डू गांव के पास शनिवार अपराह्न बस व जीप की भिड़ंत में जीप में सवार दो भाइयों सहित चार लोगों की मौत हो गई।
राजस्थान के जोधपुर जिले के बोरानाडा पुलिस थाना इलाके के गांव भाण्डू में शनिवार दोपहर को भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो सगे भाई थे। हादसे से पटेज समाज में शोक की लहर दौड़ गई।

मीडिया से बातचीत में बोरानाडा एसएचओ देवीचंद ढाका ने बताया कि गांव बासनी सिलावटान के देरामराम, नवलाराम, उसका भाई दलाराम, त्रिलोकराम और भूराराम पटेल जीप में सवार होकर गांव बासनी झूठा में एक रिश्तेदार की रिटायरमेंट पार्टी में गए थे।
वापसी में रास्ते में भाण्डू गांव के पास जोधपुर से आ रही निजी बस व जीप की टक्कर हो गई। जीप में सवार देरामराम, नवलाराम व उनके भाई दलाराम व त्रिलोकराम की मौके पर मौत हो गई। जबकि भूराराम गंभीर घायल हो गए। जिन्हें जोधपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। शवों को मथुरादास माथुर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया।












Click it and Unblock the Notifications