Trump In India : राजस्थान के युवक ने यूं मनाया जश्न, ट्रंप-मोदी हेयर स्टाइल वारयल
जोधपुर। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत के दौरे पर हैं। ट्रंप 24 फरवरी 2020 को गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय पर विशेष विमान से पहुंचे। उनके साथ पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका भी भारत आई हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप का गर्मजोशी से स्वागत किया।

राजस्थान भी इससे अछूता नहीं
इसके बाद ट्रंप अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। फिर वे दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम मोटेरा गए। जहां सम्बोधन के बाद आगरा के लिए रवाना हो गए। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पहले भारत दौरे का असर देशभर में देखने को मिल रहा है। राजस्थान भी इससे अछूता नहीं है।

जयपुर एयरपोर्ट पर विशेष इंतजाम
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एयरपोर्ट समेत कई स्थानों पर ट्रंप के दौरे में आपात स्थिति के लिए कई तैयारी की गई, वहीं जोधपुर के एक युवक की हेयर स्टाइल भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
एक तरफ ट्रंप और दूसरी ओर मोदी
जोधपुर के मयंक छंगानी ने ट्रंप के वेलकम के लिए अपनी हेयर स्टाइल इस तरह से करवाई की हर कोई देखता ही रह गया है। मयंक ने अपने सर पर दोनों नेताओं को सरताज बना दिया। अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप और मोदी के साथ में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी अपने सर पर बालों की कटिंग कर बनाया है। सिर पर एक तरफ ट्रंप और दूसरी ओर मोदी नाम लिखवाया है।
मयंक मोटेरो स्टेडियम भी पहुंचे
मयंक छंगानी अपनी हेयर कटिंग करवा कर सड़कों पर निकल रहे हैं, तो आते जाते हुए हर कोई उनकी कटिंग देख रहे हैं और कई लोग तो सेल्फी ले रहे हैं। मयंक छंगाणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की कार्यशैली से बहुत अधिक प्रभावित हैं और प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात में शामिल होने के लिए जोधपुर से अभी रवाना होकर सुबह अहमदाबाद मोटेरा स्टेडियम भी पहुंचे हैं।












Click it and Unblock the Notifications