भारतीय वायुसेना की महिला पायलट के साथ रात को जोधपुर में युवकों ने की शर्मनाक हरकत

जोधपुर। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में भारतीय वायुसेना की एक महिला पायलट के साथ रात को मनचलों युवकों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवकों ने अभद्र इशारे किए। उनका पीछा भी किया और मोबाइल नंबर तक मांगे। एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Molestation with Indian Air Force women pilot in Jodhpur

शिकारगढ़ से लौट रही थी फ्लाइट ऑफिसर
जानकारी के अनुसार एक युवती जोधपुर ​एयरबेस पर बतौर फ्लाइट ऑफिसर तैनात है। शनिवार रात को वह शिकारगढ़ क्षेत्र के आर्मी एरिया में रहने वाली अपनी एक मित्र से मिलने गई। रात को वापसी में अपनी स्कूटी पर लौट रही। रास्ते में फ्लाइट ऑफिसर का कुछ युवकों ने पीछा करना शुरू कर दिया।

दुकान में शॉपिंग करने भी रुकी

शिकारगढ़ से रातानाड़ा तक के पूरे रास्ते में वे उन पर भद्दे कमेंट करते रहे। रातानाड़ा चौराहे पर महिला पायलट ने युवकों से पीछा छुड़ाने के लिए थोड़ी देर तक एक दुकान में शॉपिंग की। बाहर निकलते ही वे युवक एक बार फिर आ गए और उन्होंने छेड़छाड़ शुरू कर दी।

jodhpur

ऑफिसर मैस में घुसकर बचाया खुद को

इस पर महिला पायलट ने अपनी एक्टिवा स्कूटी को तेज गति के साथ भगाकर रातानाड़ा क्षेत्र में स्थित ऑफिसर मैस में प्रवेश कर खुद को बचाया। ऑफिसर मैस में स्वयं को सुरक्षित महसूस कर महिला पायलट ने अपने अधिकारियों को खुद के साथ हुए घटनाक्रम से अवगत कराया।

रातानाड़ा पुलिस ने दी कई जगह दबिश

जानकारी मिलते ही एयर फोर्स के अधिकारियों ने रातानाड़ा पुलिस से बात कर युवकों को पकड़ने को कहा। इसके बाद पुलिस टीमें मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वे युवक वहां से भाग निकले। बाद में पुलिस ने कुछ स्थान पर दबिश भी दी, लेकिन युवक हाथ नहीं आए।

अन्य युवकों के बारे में भी पूछताछ

रातानाड़ा एसएचओ जुल्फिकार मोहम्मद ने बताया कि शाम एक युवक को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। इस युवक से मिली जानकारी के आधार पर उसके अन्य साथियों का पता लगाया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+