करण सिंह उचियारड़ा: जोधपुर में कांग्रेस प्रत्‍याशी के खिलाफ अरेस्‍ट वारंट, जानिए क्‍या है पूरा मामला

लोकसभा चुनाव 2024 में जोधपुर सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी करण सिंह उचियारड़ा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है। वारंट पांच दिन पुराना है। रविवार से आदेश की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार करण सिंह उचियारड़ा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी उदयपुर जिले की एनआई एक्‍ट कोर्ट ने जारी किया है।

Karan Singh Uchiarada
मामला ये है कि उदयपुर की एनआई एक्‍ट-7 कोर्ट ने 16 अप्रैल को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। सुरेश कुमार नाम के प्रार्थी ने कोर्ट में गिरनार होटल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्‍टर करण सिंह के खिलाफ चैक अनादरण का वाद दायर करवाया है।

इस मामले में 16 अप्रैल को पेशी थी और करण सिंह कोर्ट में पेश नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इस मामले की अगली सुनवाई 20 मई को है।

उल्‍लेखनीय है कि जोधपुर में कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा के सामने BJP के गजेंद्र सिंह शेखावत चुनाव लड़ रहे हैं। गजेंद्र‍ सिंह शेखावत ने पिछली बार जोधपुर में पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को हराया था।

बता दें कि करण सिंह उचियारड़ा ने पिछले पीएम नरेंद्र मोदी के साल 2047 तक देश को विकसित भारत बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सपने दिखा रही है कि ऐसे में तो मैं ही कह दूं कि मैं जीत गया तो चांद तक सोने की सीढ़ी लगा दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+