लव मैरिज के बाद महिला ने 2 पति और 2 बच्चों को छोड़कर लॉकडाउन में प्रेमी के साथ रचाई तीसरी शादी

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक महिला ने अपने दो पति और दो बच्चों को छोड़कर लॉकडाउन में प्रेमी के साथ शादी रचा ली। पहले वाले पति की तो इस मामले में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई, मगर दूसरे नंबर के पति ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

2013 में अभिषेक से की शादी

2013 में अभिषेक से की शादी

जोधपुर में नाश्ता कॉर्नर चलाने वाले हाउसिंग बोर्ड निवासी अभिषेक वैष्णव ने बताया कि वर्ष 2013 में उसने डिंपल नाम की युवती से लव मैरिज की थी। शादी के 1 माह बाद ही डिंपल ने अपने पति अभिषेक के खिलाफ धारा 376 का मामला दर्ज करवाया दिया। अभिषेक ने 3 महीने जेल में बिताए।

 राजीनाम के बाद पैदा हुए दो बच्चे

राजीनाम के बाद पैदा हुए दो बच्चे

इसके बाद डिंपल और अभिषेक के बीच राजीनामा हो गया। फिर से दोनों अपना दांपत्य जीवन निर्वाह करने लगे। इसके बाद उसके एक बेटा और बेटी भी है। अब अभिषेक ने अधिवक्ता के मार्फत इस्तगासा महानगर मजिस्ट्रेट संख्या 8 की कोर्ट में पेश किया है।

Recommended Video

    लव मैरिज के बाद महिला ने 2 पति और 2 बच्चों को छोड़कर लॉकडाउन में प्रेमी के साथ रचाई तीसरी शादी
     पहली शादी सुनील से दूसरी अभिषेक से

    पहली शादी सुनील से दूसरी अभिषेक से

    परिवाद में आरोप लगाया गया कि डिंपल पहले से शादीशुदा थी। उसकी शादी पाली निवासी सुनील गर्ग नाम के व्यक्ति से हुई थी। उसने यह बात छुपाकर अभिषेक से दूसरी शादी की और दो बच्चे पैदा किए। तीसरा बच्चा होने वाला था। वह तीन माह की गर्भवती थी तब देशभर में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन लग गया।

    लॉकडाउन में गई फिर लौटकर नहीं आई

    लॉकडाउन में गई फिर लौटकर नहीं आई

    लॉकडाउन से डिंपल अपने पीहर गई थी। फिर लॉकडाउन के चलते वहीं फंस गई। लॉकडाउन के दौरान अभिषेक ने उससे मोबाइल पर फोन करके सम्पर्क करने की कोशिश की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। फिर लॉकडाउन में थोड़ी छूट मिलने के बाद अभिषेक उससे मिलने अपने ससुराल पहुंचा तो पता चला कि डिंपल ने अपने प्रेमी सिरोही निवासी प्रवीण से तीसरी शादी कर ली।

     शादी के दस्तावेज दिखाए

    शादी के दस्तावेज दिखाए

    अभिषेक ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी ने गर्भपात करवाकर तीसरी शादी रचाई है। दोनों बच्चों को वह अभिषेक के पास छोड़कर गई है। अभिषेक ने तीसरी शादी का विरोध जताया तो मामला पुलिस थाने में पहुंचा। अभिषेक के अनुसार उसने पुलिस को उसने शादी के दस्तावेज भी दिखाए, मगर कोई मदद नहीं मिली।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+