जोधपुर के पूर्व नरेश गज सिंह के जन्मदिन पर तलवार से काटा 265 किलो का केक, VIDEO

जोधपुर। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर के पूर्व नरेश और पूर्व सांसद गज सिंह का जन्मदिन 13 जनवरी को मनाया गया। इस मौके पर सोमवार को शाम 4:30 बजे उम्मेद भवन पैलेस बारादरी में ऐट होम कार्यक्रम हुआ, जिसमें थल सेना, वायु सेना के अधिकारी, प्रशासनिक, पुलिस अधिकारी व राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं समेत उद्योग व फिल्म जगत की कई नामी हस्तियों ने शिरकत की।

jodhpur former naresh gaj singh 72th birthday on 13 january celebrated

जोधपुर के पूर्व सांसद गज सिंह के 72वें जन्मदिन पर 265 किलो का केक बनाया गया, जिसे तलवार से काटा गया। वहीं, इस दौरान मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निर्देशक करण सिंह जसोल महेंद्र सिंह तंवर संपादित राजमाता कृष्णा कुमारी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर आधारित कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में हेमलता राजे, शिवरंजनी राजे, भंवर सिराजदेव भी उपस्थित थे।

jodhpur former naresh gaj singh 72th birthday on 13 january celebrated

महाराजा गजसिंह ने कार्यक्रम में विदेश में पिकॉक इन द डेजर्ट दी रॉयल आर्ट ऑफ जोधपुर प्रदर्शनी में सहयोग करने के लिए गेरी रोनाल्डो, ड्रेब्रा रोल्डन व मेहरानगढ़ म्यूजियम ट्रस्ट के निर्देशक करण सिंह जसोल को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश संदीप मेहता, पूर्व न्यायाधीश गोपालकृष्ण व्यास, पाली सांसद पीपी चौधरी आदि ने भी पूर्व नरेश गज सिंह को बधाई दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+