5 बहनों के साथ हुई नौवीं की छात्रा की शादी, जोधपुर कोर्ट ने 7 साल बाद निरस्त किया बाल विवाह
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर पारिवारिक न्यायालय संख्या दो ने एक नाबालिग का बाल विवाह निरस्त किया है। यह विवाह सात साल पहले पांच बहनों के साथ किया गया था। जोधपुर कोर्ट के पीठासीन अधिकारी रूपचंद सुतार ने 7 साल पहले पीपाड़ में पांच बहनों के साथ हुए एक नाबालिग लड़की के बाल विवाह को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने का आदेश दिए हैं।

मामले के अनुसार जोधपुर के पीपाड़ सिटी के सिलरी गांव निवासी नाबालिग लड़की ने न्यायालय में न्याय मित्र राजेंद्र सोनी के माध्यम से पारिवारिक न्यायालय में विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 3 / 1 के तहत प्रार्थना पत्र पेश किया था।
प्रार्थना पत्र में उसने बताया कि 23 मई 2013 को उसका विवाह उसकी पांच बहनों के साथ कर दिया था। प्रार्थी उस दौरान कक्षा 9 में पढ़ती थी। उसे विवाह संबंधी कोई जानकारी नहीं थी। माता पिता ने जबरदस्ती महेंद्र नाम के लड़के साथ उसका बाल विवाह करा दिया।
2016 में हुआ उसका मुकलावा
प्रार्थी केवल 1 दिन ससुराल रहकर अपने पीहर आ गई थी। आरोप है उसका पति अनपढ़ तथा नशेड़ी था। मुकलावे के बाद उसका पति फोन पर वापस ससुराल आने के लिए गाली-गलौज करता था। समाज के कुछ व्यक्तियों द्वारा उस पर वापस ससुराल जाने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
प्रार्थी ने विवाह शून्य घोषित करवाने का निवेदन किया। प्रार्थी के पति की ओर से किसी ने भी किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया। कोर्ट ने माध्यमिक परीक्षा प्रमाण पत्र में अंकित जन्म दिनांक के आधार पर 7 वर्ष पूर्व हुए विवाह को बाल विवाह मानते हुए विवाह को निरस्त घोषित कर दिया।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications