दीपक बन गया दीपिका : जोधपुर का मशहूर डांसर पुरुष से बना महिला, लॉकडाउन में करवाया लिंग परिवर्तन

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर का मशहूर डांसर दीपक मारवाड़ी अब दीपिका बना है। उन्होंने हाल ही में अपना लिंग परिवर्तन करवाकर जिंदगी की शुरुआत नए सीरे से की है।

दुबई में भी दी प्रस्तुति

दुबई में भी दी प्रस्तुति

दीपक डांसर राजस्थान के साथ-साथ दुबई समेत कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्टेज शो और ऑर्केस्ट्रा शादी पार्टी अनेक प्रस्तुतियां दी चुके हैं। कार्यक्रमों में महिला का रूप धारण करके प्रस्तुतियां देने वाले दीपक के मन में पुरुष से स्त्री बनने का ख्याल आया तो उन्होंने लॉकडाउन के दिनों में दिल्ली के चिकित्सक से अपना लिंग परिवर्तन करवा लिया।

 आते ही करवाया दुल्हन का मेकअप

आते ही करवाया दुल्हन का मेकअप

दीपिका ने बताया की उन्होंने हाल ही में दिल्ली से लिंग परिवर्तन करवाया है। अब वह खुद पूरी तरह से एक महिला मानती है। मूलरूप से जोधपुर के सूरसागर के रहने वाले दीपक ने दीपिका बनने के बाद मेकअप आटिस्ट गीतांजलि सोनी से दुल्हन का मेकअप करवाया है।

 ऐसे शुरू हुआ सफर

ऐसे शुरू हुआ सफर

दीपिका ने मीडियो से बातचीत में बताया कि उसे बचपन से ही डांस का शौक था। घर पर बहन के कपड़े पहनकर डांस किया करता था। शुरुआत में परिजन खूब डांटते थे, मगर कुछ समय बाद पिता की तबीयत खराब रहने लगी तो घर खर्च की जिम्मेदारी आ गई। ऐसे में लड़कियों के कपड़े पहनकर शादी समारोह में डांस करने जाने लगा। देखते ही देखते दीपक का डांस सबसे भाने लगा।

 कहीं ये लड़का लड़की ना बन जाए

कहीं ये लड़का लड़की ना बन जाए

दीपक ने लड़कियों के कपड़े पहनकर डांस शुरू किया तो परिवार को काफी ताने सुनने को मिलते थे। लोग कहते थे आपके लड़का रहन-सहन और कामकाज ल​ड़कियों जैसा है। कहीं एक दिन ये लड़की न बन जाए। दीपक लड़कियों की ड्रेस में स्टेश पर परफोरमेंस देते थे। अधिकांश लोग उन्हें लड़की ही समझते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+