जोधपुर उपद्रव : झंडा लगाने के विवाद के बाद कर्फ्यू और इंटरनेट बंद, CM ने ली हाई लेवल मीटिंग
जोधपुर, 3 मई। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर में हिंसा भंड़क की है। जोधपुर के जालोरी गेट सर्कल पर स्वतंत्रता सेनानी की प्रतिमा पर झंडा लगाने को लेकर देर रात हुआ विवाद भड़क गया। फिर सुबह दोबारा भीड़ जुट गई और पत्थरबाजी में आगजनी शुरू कर दी। पुलिस ने उपद्रवियों पर लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले छोड़े और लोगों को तितर-बितर किया।
Recommended Video

बता दें कि शनिचर पुलिस थाना इलाके में उपद्रवियों ने 20 से अधिक गाड़ियों के कांच तोड़ दिए और कई एटीएम में तोड़फोड़ की। तनाव को देखते हुए जोधपुर के जालोरी गेट व शहर के विभिन्न जगहों पर पुलिस बल तैनात किया गया।
जिला प्रशासन ने जोधपुर जिले का इंटरनेट बंद कर दिया। वहीं, स्थिति बिगड़ती देख जयपुर के एडीजी क्राइम समेत अन्य अधिकारी जोधपुर पहुंचे हैं। वहीं, जालोरी गेट चौराहे पर देर रात 11:00 बजे कुछ लोग झंडे लेकर पहुंचे। उसे लगाने को लेकर विवाद उपजा तो कुछ लोग बीच-बचाव करने आए इसके बाद दो गुट आमने-सामने हो गए और पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। पत्थरबाजी में डीसीपी ईस्ट और उदय मंदिर ऐसे लोग घायल हो गए थे।
बता दें कि सुबह जब उपद्रवियों ने हंगामा किया उस दौरान जालोरी गेट स्थित सूरसागर के भाजपा विधायक सूर्यकांता व्यास के घर के बाहर भी हंगामा किया। यहां दबंगों ने एक बाइक को फूंक दी। बाइक विधायक घर के बाहर खड़ी थी।
पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई ने बताया कि माहौल बिगड़ता देख डीसीपी वेस्ट भवन भूषण यादव मौके पर पहुंचे और उपद्रवियों को खदेड़कर वहां से हटाया। पूरा जालोरी गेट क्षेत्र छावनी में तब्दील कर दिया गया है। देर रात जब हंगामा हुआ तो उस दौरान कई मीडिया कर्मी व पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।
जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि इस स्थिति को देखते हुए आधे शहर में शहर बंद करवा दिया गया और धारा 144 लगा दी गई। वही आपको बता दें कि इस स्थिति को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।
जोधपुर शहर में परशुराम जयंती, रमज़ान ईद एवं अक्षय तृतीया त्योहारों के आयोजनों के दौरान बनी संवेदनशील परिस्थितियों के मद्देनज़र पुलिस आयुक्तालय ने जोधपुर आयुक्तालय क्षेत्र में दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अन्तर्गत निषेधाज्ञा लागू की हैं।
यह निषेधाज्ञा आदेश पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात आयुक्तालय जोधपुर राजकुमार चौधरी ने जारी किया है। इसमें कहा गया है कि जोधपुर आयुक्तालय के जिला पूर्व के थाना क्षेत्र उदयमंदिर, सदरकोतवाली, सदरबाजार नागोरी गेट, खाण्डाफलसा एवं जिला पश्चिम के थाना क्षेत्र प्रतापनगर, प्रतापनगर सदर देवनगर, सूरसागर, सरदारपुरा में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने व जन-जीवन व्यवस्थित रखने के लिए आयुक्तालय के उपरोक्त थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगाया जाना आवश्यक है।
जोधपुर में कल देर रात से जो तनाव पैदा हुआ है वो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारे राजस्थान की, मारवाड़ की परम्परा रही है कि सभी समाज के, सभी धर्मों के लोग हमेशा, हर त्यौहारों पर भी प्रेम भाईचारे से रहते आए हैं, मैं अपील करना चाहूंगा कि तमाम लोग शांति बनाए रखें और तनाव समाप्त करें। pic.twitter.com/jy4phzdHvO
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 3, 2022












Click it and Unblock the Notifications