Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डांटने पर गुस्साई छात्रा ने टीचर की न्यूड तस्वीरें सोशल मीडिया में करवा दी वायरल

Jodhpur News, जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में अजीब मामला सामने आया है। एक छात्रा ने न केवल अपनी शिक्षिका की अश्लील फोटो सोशल मीडिया में वायरल करवा दी बल्कि उन पर भद्दे कमेंट भी कर डाले। शिक्षिका की शिकायत पर जोधपुर पुलिस ने छात्रा समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

jodhpur College girl posted offensive photos of Teacher in Instagram

जोधपुर सदर थाना पुलिस के अनुसार एक कॉलेज ​की शिक्षिका ने शिकायत दी कि उसके नाम से किसी ने इंस्टाग्राम पर फेक अकाउंट बना लिया और उस पर उनकी अश्लील फोटो अपलोड कर रखी है, जिस पर आपत्तिजनक कमेंट भी किए जा रहे हैं।

एयर होस्टेस की करती थी पढ़ाई

एयर होस्टेस की करती थी पढ़ाई

महिला टीचर की शिकायत पर जोधपुर सदर थाना पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि वो फेक आईडी जोधपुर के आडा बाजार निवासी 19 वर्षीय छात्रा हेली टांक चला रही है। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो शुरुआत में वह गुमराह करती रही। उसके बाद सख्ती बरतने पर सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार हेली टांक पीड़िता शिक्षिका के कॉलेज में एयर होस्टेस की पढ़ाई करती थी।

कॉलेज छोड़ने के बाद लिया बदला

कॉलेज छोड़ने के बाद लिया बदला

एक दिन शिक्षिका ने छात्रा हेली टांक को किसी बात पर डांट दिया था, जिससे वह शिक्षिका से रंजिश रखने लगी। कुछ समय बाद उसने कॉलेज भी छोड़ दिया था, मगर उसने शिक्षिका से उस डांट का बदला लेना चाहा और अपने एक साथी पंकज की मदद से टीचर के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया। उस पर शिक्षिका की न्यूड तस्वीर और अश्लील बातें शेयर कर दी। छात्रा की यह करतूत शिक्षिका को पता चली तो उसने छात्रा को खूब भला-बुरा कहा, मगर यह छात्रा ऐसी हरकतें करने से बाज नहीं आई और शिक्षिका के नाम से सोशल मीडिया में कई फेक अकाउंट बना डाले।

रिश्तेदारों को कर दिया टैग

रिश्तेदारों को कर दिया टैग

छात्रा इस शिक्षिका को बदनाम करने के लिए उसकी अश्लील तस्वीरें उसके जान-पहचान वालों को टैग भी कर देती थी। यहीं नहीं बल्कि उसके नाम से शिक्षिका के पास धमकी भरे फोन भी आते थे। काफी परेशान हो जाने पर शिक्षिका ने जोधपुर सदर पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाई, जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हेली टांक और पंकज को गिरफ्तार किया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+