PAK से नशे का सौदा कर रहा था राजस्थान का यह तस्कर, बॉर्डर पार करना इसके बाएं हाथ का खेल
Jodhpur news, जोधपुर। राजस्थान की जोधपुर पुलिस ने पाकिस्तान से तस्करी करने वाले मोस्टवांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस तस्कर पर एटीएस ने 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। यह तस्कर पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी (heroin smuggling) के मामले में 2012 से फरार चल रहा था।

मोस्टवांटेड हसन खान
जोधपुर पुलिस की गिरफ्त में आया यह व्यक्ति कोई आम इंसान नहीं बल्कि यह पाकिस्तान से मादक पर्दार्थों की तस्करी करने वाला मोस्टवांटेड आरोपी हसन खान है। हसन खान जैसलमेर के सम इलाके का रहने वाला है बॉर्डर पार पाकिस्तान से नशीले पर्दार्थों की तस्करी का किंग रहा है। वर्ष 2012 में ATS ने जैसलमेर शहर में जाम खान व उसके तीन साथियों से 8 किलो हेरोइन बरामद कर साढ़े चार लाख रुपए के साथ गिरफ्तार किया था।

एटीएस के छापे में गिरफ्तार
इस बीच मोस्टवांटेड तस्कर हसन खान मौके से फरार हो गया था। हसन खान के साथी जाम खान ने उस समय पूछताछ में बताया था कि हसन खान ने बॉर्डर पार कर पाकिस्तान से पाकिस्तानी तस्कर हजुरिया व निहालिया से 8 किलो हेरोइन लेकर बॉर्डर पार कर वापस जैसलमेर आया था। जैसलमेर में पाकिस्तानी हेरोइन का सौदा हो ही रहा था कि एटीएस ने छापा मारकर सभी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन उस समय हसन खान फरार हो गया।

रातानाड पुलिस को मिली थी सूचना
अब रातानाडा पुलिस एसएचओ भूपेंद्र सिंह को सूचना मिली कि मोस्टवांटेड तस्कर हसन खान जोधपुर में घूम रहा है। भूपेंद्र सिंह थानाधिकारी रातानाडा ने बताया कि तस्कर हसन खान को एयरफोर्स इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उसको एटीएस को सुपुर्द किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : राजस्थान की इस 'लेडी सिंघम' से कांपते हैं यातायात नियम तोड़ने वाले हाथ, देखें VIDEO












Click it and Unblock the Notifications