Vijay Diwas 2022 : भारत-पाक युद्ध के हीरो भैरोसिंह के अब क्‍या हाल हैं? पीएम मोदी ने किया कॉल

बॉलीवुड फिल्‍म बॉर्डर में भैरोसिंह का किरदार अभिनेता सुनील शेट्टी ने निभाया था। अब भैरोसिंह सीने में दर्द की शिकायत के चलते जोधपुर में ऑल इंडिया मेडिकल इंस्टिट्यूट अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

Bhairon Singh Indo-Pak war hero

भारत पाकिस्‍तान युद्ध 1971 में जीत के उपलक्ष्‍य में आज 16 दिसम्‍बर को विजय दिवस मनाया जा रहा है। इस जीत के हीरो भैरोसिंह भी रहे। उस वक्‍त ये सीमा सुरक्षा बल में जैसलमेर की लोंगे वाला पोस्ट पर तैनात थे। भैरोसिंह वो फौजी हैं जिनका रोल जंग पर आधारित बॉर्डर फिल्‍म में अभिनेता सुनील शेट्टी ने निभाया था। पिछले कुछ समय से भैरोसिंह की तबीयत ठीक नहीं चल रही है। सीने में दर्द की वजह से भैरासिंह को जोधपुर एम्‍स में भर्ती करवाया गया है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन करके भारत पाकिस्‍तान जंग के हीरो भैरोसिंह के हाल जाने हैं।

कौन हैं भैरोसिंह?

बता दें कि भैरोसिंह मूलरूप से राजस्‍थान के जोधपुर जिले के गांव सोलकिया तला के रहने वाले हैं। साल 1987 में सीमा सुरक्षा बल से रिटायर हुए थे। इन्‍होंने 1971 की जंग में अदम्‍य साहस दिखाया था। पिछले साल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जैसलमेर में बॉर्डर दौरे पर आए थे तब भैरो सिंह से भी मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+