Jodhpur News: फौजी ने पत्नी व बेटी की हत्या की कर शव जलाए!, खुद के भी हाथ-पैर झुलसे
जोधपुर के सैन्य क्षेत्र हमीदबाग में एक महिला व उसकी बेटी का शव जले हुई अवस्था में मिले हैं। शक के आधार पर फौजी पति को हिरासत में लिया गया है।
राजस्थान जोधपुर में रातानाडा पुलिस थाना इलाके के शिकारगढ़ सैन्य क्षेत्र के हमीदबाग में सेना के क्वार्टर में रविवार सुबह एक महिला व उसकी बेटी के शव जली हुई अवस्था में मिले हैं।
जोधपुर पुलिस की शुरुआती जांच में पत्नी-बेटी की हत्या कर शव जलाने का शक फौजी पर गया है। पुलिस ने पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया है। घटना 19 जुलाई की है।

आरपीएस मीनाक्षी ने बताया कि सुबह पांच बजे इत्तला मिली कि सैन्य क्षेत्र में भारतीय सेना के नायक रामप्रसाद के सरकारी क्वार्टर में आग लगने से उसकी पत्नी व बेटी की मौत हो गई।
सूचना पाकर जोधपुर पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ. अमृता दुहन भी मौके पर पहुंची। क्वार्टर में रामप्रसाद शर्मा की 25 वर्षीय पत्नी रुकमीना व बेटी रिद्धिमा के शव जले हुए मिले, जिन्हें पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्तपाल के मुर्दाघर में रखवाया।
पूरे मामले में अभी पुलिस हत्या की अधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। ना ही इसे हादसा माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के ही बाद ही मौत का कारण पता लग पाएगा।
कहा जा रहा है कि नायक के पैर व हाथ थोड़े झुलस गए हैं। आग लगने से वह डर गया था। मदद के लिए बाहर भाग गया था। इसी वजह से पुलिस को उस पर शक हो रहा है। दोनों के बीच घरेलू कलह भी कई दिन से चल रही थी।
बता दें कि नायक रामप्रसाद की पत्नी रुकमीना मूल रूप से सिक्किम में पाकियोंग के रोरातांग की रहने वाली है। उसके परिजनों को सूचना दी गई है। परिजनों के आने के बाद ही शवों का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम होगा। रामप्रसाद व रुकमीना की शादी साल 2020 में हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications