VIDEO : नागरिकता संशोधन बिल 2019 पास होते ही राजस्थान में इन हजारों परिवारों ने हाथों में तिरंगा लेकर मनाई दिवाली
जोधपुर।

दोपहर से लगाए बैठे थे टीवी पर टकटकी
बुधवार को राज्यसभा में नागरिक बिल पेश किए जाने पर पाक विस्थापित नागरिकों की धड़कने बढ़ी हुई थी। सभी लोग टेलीविजन के सामने दोपहर 12:00 बजे से टकटकी लगाए बैठे थे। गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 के पक्ष में पुरजोर तरीके से अपनी बात रखी तो पाक विस्थापित नागरिकों ने वंदे मातरम के नारे लगाकर खुशी का इजहार किया। जब नागरिकता संशोधन बिल पास हुआ तो पटाखे फोड़कर के खुशी मनाई।

जोधपुर में करीब 7 हजार शरणार्थी
पाक विस्थापित गोविन्द व दिनेश ने बताया कि उनके लिए आज दिवाली से ज्यादा बड़ा दिन है। पाकिस्तान से आए हुए हिंदू शरणार्थियों की संख्या की बात करें तो पूरे राजस्थान में करीब पच्चीस हजार के करीब है। अकेले जोधपुर जिले में इनकी संख्या सात हजार आस-पास है। अब भारत की नागरिकता मिलने का रास्ता आसान हुआ है। हालांकि इनमें से कई परिवारों को नागरिकता मिल भी चुकी है।

पाकिस्तान में हिन्दुओं पर हुए ये अत्याचार
जोधपुर में पाक विस्थापित गोविन्द ने बताया पाकिस्तान में हुए अत्याचार कभी नहीं भूल पाएंगे। वहां पर रहने, काम करने और बच्चों को पढ़ाने तक की आजादी नहीं थी। जबरन मुस्लिम धर्म परिवर्तन करवाया जाता था। सबसे खौफनाक बात तो ये थी कि बेटियों को अगवा तक कर लिया जाता था। उनसे जबरन शादी कर ली जाती थी। इसलिए परिवार सहित छह साल पहले भारत आ गए और वर्तमान में जोधपुर के काली बेरी एरिया में शरण लिए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications