ससुर ने किया बहू का मर्डर, पंचायत में बोला-'गलती हो गई, मगर हत्या की वजह नहीं बताऊंगा'
जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के फलोदी तहसील के भोजासर गांव में ससुर ने अपनी पुत्रवधु की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ससुर ने भरी पंचायत में इस बात को स्वीकार भी किया, लेकिन हत्या की वजह बताने से इनकार कर दिया।

जानकारी के अनुसार भोजासर गांव में रहने वाले हंसराज ने अपने पुत्र उत्तम राज की पत्नी को किसी बात को लेकर बेरहमी से पीटा। उसके टांगें टूट गई और वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी ससुर ने प्रकरण को आत्महत्या का रूप देने के लिए बहू को फांसी के फंदे से लटका दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के टूट हुए पैर और उनमें से बहते खून को देख इसे हत्या का संदिग्ध मामला माना। इसी दौरान मेघवाल के भी कई लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पंचायत बैठ गई।
इसी दौरान आरोपी ससुर पहले तो लोगों को यही कहता रहा कि बहू ने आत्महत्या कर ली, मगर फिर लोग इस आत्महत्या मानने को तैयार नहीं हुए पुलिस भी हत्या आशंका जताने लगी तो हंसराज ने सच उगल दिया। उसने सभी लोगों हाथ जोड़कर कहा कि मनुष्य से गलती हो जाती है। अब चाहे तो आप मुझे माफ करो या मार दो, लेकिन मैंने इसकी हत्या कर दी और क्यों हत्या की है। यह मैं नहीं बताऊंगा। डीएसपी दिनेश मीणा ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी ससुर व पति को गिरफ्तार किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications