क्रिकेटर रवि बिश्नोई की सादगी ने जीता फैन्स का दिल, गांव में मेहमानों को चाय पिलाते नजर आए, फोटो वायरल

Ravi Bishnoi Chay Pilate najar aaye: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की सादगी तो आए दिन फैन्‍स का दिल जीतती रहती है। अब ऐसे ही सादगी भारतीय बल्‍लेबाज रवि बिश्‍नोई की देखने को मिलती है।

रवि बिश्‍नोई की सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वे मेहमानों को चाय पिलाते नजर आ रहे हैं। ठेठ देसी अंदाज में। एक हाथ में गर्म चाय से भरा जग और दूसरे के कप।

Cricketer Ravi Bishnoi seen serving tea

सोशल मीडिया पर लोग रवि बिश्‍नोई की वायरल तस्‍वीर को शादी समारोह से जोड़ रहे हैं। लिख रहे हैं कि 'क्रिकेटर रवि बिश्नोई अपने गांव में शादी के दौरान लोगों को चाय पिलाते दिखे।' हालांकि समारोह की हकीकत कुछ और ही है।

वन इंडिया हिंदी टीम से बातचीत में रवि बिश्‍नोई के चचेरे भाई भूपेंद्र बिश्‍नोई ने बताया कि रवि बिश्‍नोई की लोगों को चाय पिलाने वाली तस्‍वीर सही है, मगर यह समारोह शादी का नहीं बल्कि भाई के रिटायरमेंट पार्टी का है। लोग इसे रवि बिश्‍नोई की सादगी से जोड़कर कमेंट भी कर रहे हैं।

रवि बिश्‍नोई के चचेरे भाई ने बताया कि उनके पिताजी चार भाई हैं। सभी साथ में रहते हैं। हाल ही 7 फरवरी को रवि बिश्‍नोई के ताऊजी बीरमा राम बिश्‍नोई के बेटे राजकुमार बिश्‍नोई भारतीय एयरफोर्स में 20 साल की सेवा के बाद रिटायर हुए तो गांव में घर पर प्रोग्राम रखा था।

भाई के रिटायरमेंट पर हुए प्रोग्राम में चार हजार लोगों को भोजन बनवाया गया। प्रोग्राम में रवि बिश्‍नोई भी आए थे। उस दौरान उन्‍होंने आम ग्रामीण लड़के की तरह मेहमानों को चाय पिलाने, कुर्सियां लगाना, लोगों को भोजन करवाना समेत कई काम करते नजर आए।

उल्‍लेखनीय है कि जन्म 5 सितंबर 2000 को जन्‍मे रवि बिश्नोई भारतीय टीम में दो दर्जन से ज्‍यादा इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। घरेलू क्रिकेट में गुजरात के लिए और इंडियन प्रीमियर लीग में लखनऊ सुपर जायंटस के लिए खेलते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+