बड़े भाई को बचाने के लिए बहन ने लगाई जान की बाजी, रक्षाबंधन से पहले दोनों की मौत
राजस्थान के जोधपुर जिले के खेड़ापा पुलिस थाना इलाके के सोयला के पास गांव चटालिया में रक्षाबंधन से सप्ताहभर पहले हर किसी को झकझोर देने वाला मामला सामने है। यहां के के खिलिया नाडा में बड़े को बचाने के लिए छोटी बहन ने जान की बाजी लगा दी। दोनों की मौत हो गई।
खेड़ापा एसएचओ लाखाराम ने बताया कि गांव चटालिया निवासी प्रकाश (18) पुत्र भोलाराम नायक व उसकी चचेरी बहन बतू (13) पुत्री सोनाराम सुबह बकरियां चराने के लिए आए थे। रास्ते में वे खिलिया नाडा के पास रुक गए और प्रकाश नहाने के लिए नाडा के पानी में उतर गया।

नहाने के दौरान पांव फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चल गया। पानी में डूबते देख वह मदद के लिए चिल्लाने लगा। इस दौरान पास में खड़ी चचेरी बहन बतू ने भाई को बचाने के लिए नाडा के पानी में छलांग लगा दी।
पानी अधिक होने के कारण दोनों भाई-बहन डूब गए। आस-पास के लोगों को जब इस बात का पता चला तो वह आए और उनको निकालकर अस्पताल पहुंचाया, मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।












Click it and Unblock the Notifications