जोधपुर एयरपोर्ट पर बम मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते बम को डिफ्यूज किया

जोधपुर, 24 अप्रैल। राजस्थान के जोधपुर सिविल एयरपोर्ट में बम होने की सूचना से शुक्रवार अपराह्न हड़कम्प मच गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी की सूचना पर सीआइएसएफ हरकत में आई और पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच, तलाश के बाद बम को डिफ्यूज कर मॉक ड्रिल की घोषणा करने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Recommended Video

    जोधपुर एयरपोर्ट पर बम मिलने की सूचना से मचा हड़कंप, सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते बम को डिफ्यूज किया
    Bomb found at Jodhpur Airport Security personnel defuse it

    जोधपुर के रातानाडा के थानाधिकारी लीलाराम ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इण्डिया ने एयरपोर्ट के भीतर बम होने के बारे में पुलिस कन्ट्रोल रूम में सूचना दी। वायरलैस सैट पर संदेश प्रसारित होते ही हड़कम्प मच गया।इसके बाद पुलिस अधिकारी हवाई अड्डे की तरफ रवाना हुए, जिसमे पुलिस उपायुक्त धर्मेन्द्र सिंह यादव, एडीसीपी भागचन्द्र मीणा, सहायक पुलिस आयुक्त दरजाराम बोस सहित कमिश्नरेट के तमाम अधिकारी हवाई अड्डे पहुंच गए। साथ ही वायुसेना पुलिस और अधिकारी भी हवाई अड्डे पहुंचे।

    साथ ही उन्होंने आगे कहा कि सीआइएसएफ ने हवाई अड्डे को घेर रखा था और पुलिस ने भी हवाई अड्डे का मुख्य गेट बंद कर आवाजाही रोक दी। साथ ही हवाई अड्डा रोड पर यातायात बंद करा दिया गया था। इसके बाद खोजी श्वानों के साथ बम निरोधी दस्ता भी हवाई अड्डे पहुंचा और सीआइएसएफ के साथ पुलिस ने बम की तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद हवाई अड्डे के भीतर लांज के पास बमनुमा वस्तु मिली जिसे बम निरोधक दस्ते ने डिफ्यूज कर दिया। इसके बाद पता चला कि यह मॉक ड्रिल है। बता दें जोधपुर पुलिस उपायुक्त धर्मेन्द्रसिंह ने मॉक ड्रिल की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए वार्षिक मॉक ड्रिल होती है। इसी के तहत बम की सूचना दी गई थी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+