जोधपुर की सड़कों पर रात दो बजे उल्टे पांव चलने वाले 'भूत' की हकीकत सामने आई, देखें VIDEO

जोधपुर। राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े शहर जोधपुर के सूरसागर इलाके में रात दो लोगों पर 'भूत' दिखाई दिया। सफेद कपड़े पहने इस 'भूत' का उल्टे पांव चलते देख लोग डर गए। पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Recommended Video

    जोधपुर की सड़कों पर रात दो बजे उल्टे पांव चलने वाले 'भूत' की हकीकत सामने आई, देखें वीडियो
    सफेद कपड़ों में एक व्यक्ति उल्टे पैर चलकर आता दिखाई दिया

    सफेद कपड़ों में एक व्यक्ति उल्टे पैर चलकर आता दिखाई दिया

    दरअसल, सूरसागर में इन दिनों कोई आयोजन था। ऐसे में वहां काफी लोग आए थे। रात करीब दो बजे लोग सड़क पर घूम रहे थे। तभी उन्हें सफेद कपड़ों में एक व्यक्ति उल्टे पैर चलकर आता दिखाई दिया। अचानक ऐसा नजारा देख लोग डर गए और इधर-उधर भागने लगे। साथ ही पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया।

    वो शख्स एक हठयोगी निकला

    वो शख्स एक हठयोगी निकला

    इस दौरान कुछ लोग हिम्मत करके रास्ते में ही खड़े रहे और उस 'भूत' का नजदीक आने का इंतजार करते रहे। फिर जब वह पास आया और लोगों ने उससे बात की तो जो हकीकत सामने आई वो हैरान कर देने वाली कर देने वाली थी। वो शख्स एक हठयोगी था। इनका नाम लक्ष्मी नारायण सांखला हैं और ये पेशे से किसान हैं।

     रोज रात को योग क्रिया करते हैं

    रोज रात को योग क्रिया करते हैं

    लक्ष्मी नारायण सांखला ने दावा कि वे रोज रात को योग क्रिया करते हैं, जिसके तहत सफेद कपड़े पहनकर रात को पांच किलोमीटर पैदल चलते हैं। तेज गति से उल्टे चलने के दौरान लक्ष्मी नारायण भगवान के नाम का जाप भी करते हैं। बीते तीन साल से यह क्रिया करते हैं। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि इन्हें अक्सर देखते थे। कई लोग भूत समझकर इस विषय में ज्यादा बात नहीं करते थे। अब सबका भ्रम दूर हो गया।

    दिन में इसलिए नहीं चलते

    दिन में इसलिए नहीं चलते

    लक्ष्मी नारायण कहते हैं कि वे अनूठी योग क्रिया करते हैं। दिन में भीड़भाड़ अधिक होने और खुद भी अन्य कामों में व्यस्त रहने के कारण वे देर रात भगवान के नाम जाप करते हुए रोजाना बाईपास रोड की तरफ उल्टे पांव किलोमीटर चलते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+