जोधपुर: शराब पार्टी के बाद खाना बनाने के दौरान तीन युवकों ने मामूली बात पर किया दोस्त का मर्डर

जोधपुर। राजस्थान के दूसरे ​सबसे बड़े शहर जोधपुर में बासनी पुलिस थाने से महज 200 मीटर दूर शव पड़ा मिलने के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक की हत्या उसके दोस्तों ने की थी। उनके बीच शराब पार्टी के बाद खाना बनाने को दौरान मामूली विवाद हो गया था, जिसमें उन्होंने उसकी हत्या कर डाली। पुलिस ने मृतक के तीन साथियों को गिरफ्तार किया है।

Basni Police arrest Three friends for murder in Jodhpur

बासनी थानाधिकारी देवेन्द्र सिह ने बताया कि 20 दिसंबर को थाने से लगभग 200 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मृतक की शिनाख्त कालूराम यादव हुई थी।

पुलिस जांच में पता चला कि चार दोस्तों ने 19 दिसंबर को शराब पार्टी की थी। फिर खाना बना रहे थे। उसी दौरान विवाद हो गया। तब तीन युवकों ने कालूराम यादव के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के साथी कन्हैया नाथ, पंकज और कमल सिंह को पकड़कर पूछताछ की। शुरुआत में वे पुलिस को गुमराह करते रहे। फिर सख्ती बरतने पर सच उगल दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+