जोधपुर सेंट्रल जेल में योग करता दिखा आसाराम, हंस-हंसकर हुआ लोट-पोट, जानिए कौन-कौन से आसन किए
जोधपुर। 21 जून 2019 को दुनियाभर में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जगह-जगह हुए आयोजनों में लोगों ने योगाभ्यास किया। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक के लोगों में योग को लेकर जबरदस्त क्रेज देखा गया।

इधर, राजस्थान के जोधपुर सेंट्रल जेल में कैदियों के साथ बलात्कार का आरोपी आसाराम भी नज़र आया। जेल में पतंजलि व विश्व भारती के संयुक्त तत्वावधान में जेल के कैदियों एवं जेलकर्मियों ने योग किया। जेल में योग को लेकर सबसे खास बात यह रही है कि अपनी ही शिष्या के साथ यौन दुराचार के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहा आसाराम भी योग दिवस के मौके पर योग करता दिखा।
पिछले साल आजीवन कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद से ही जोधपुर जेल में जीवन काट रहा आसाराम ने योग की गई क्रियाएं की। उसके चेहरे पर अपने किए पर कोई शिकन तक नजर नहीं आई। कई योगासन के दौरान आसाराम हंस-हंसकर लोट-पोट होता दिखा।
अंतरराष्ट्रीय योग शिक्षक ललित भारती ने बताया कि विश्व योग दिवस 2019 के मौके पर जोधपुर जेल अधीक्षक कैलाश त्रिवेद्वी, जेलर जगदीश पूनिया ने कैदियों के साथ ही योग किया। वहीं महिला कैदियों को भी अलग से योग करवाया गया।












Click it and Unblock the Notifications