जोधपुर की सड़कों पर ऑटो रिक्शा में घूमते नजर आए एक्टर मनोज वाजपेयी, वीडियो हुआ वायरल
Manoj Bajpayee Jodhpur Viral Video : राजस्थान की सनसिटी जोधपुर की सड़कों पर बॉलीवुड अभिनेता मनोज वाजपेयी ऑटो रिक्शा में घूमते नजर आए हैं। खुद मनोज वाजपेयी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो शेयर किया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। मनोज वाजपेयी शूटिंग के सिलसिले में जोधपुर आए हुए थे।

जोधपुर की सड़कों पर एक ऑटो रिक्शा नजर आता है, जिसमें एक्टर मनोज वाजपेयी उतरते हैं। फिर उनके स्वागत में उन पर गुलाब के फूलों की बारिश होती है। वायरल वीडियो में मनोज वाजपेयी के प्रशंसक उनका गर्मजोशी से स्वागत करते हैं। अपने ट्विटर हैंडल से यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक दिन पहले जोधपुर में शूटिंग की। हमने सांस्कृतिक रूप से समृद्ध शहर जोधपुर को नजदीक से देखा। जोधपुर के प्यारे लोगों को आपके आतिथ्य के लिए आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद, सोलंकी जी। मैं जल्द ही वापस आऊँगा।
कहा जाता है कि मनोज वाजपेयी राजस्थान में एक कोर्ट रूम ड्रामा की शूटिंग कर रहे हैं और फिल्म में एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं। एएनआई से अपनी फिल्म के बारे में बात करते हुए मनोज वाजपेयी ने कहा कि जब विनोद भानुशाली और सुपर्ण एस वर्मा ने मुझे फिल्म की कहानी के बारे में बताया तो मैंने तुरंत फिल्म साइन कर ली। अपूर्व कार्की के निर्देशन में बन रही फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आएगी। पूरी टीम शूटिंग को लेकर काफी उत्साहित थी। मुझे यकीन है कि यह फिल्म कुछ ऐसी है जिसे लोग वास्तव में लंबे समय तक याद रखेंगे।
बता दें कि मनोज जल्द ही अभिषेक चौबे के वेब शो सूप में भी दिखाई देंगे, जिसमें कोंकणा सेन शर्मा भी हैं। उनके पास राहुल चितेला की गुलमोहर भी है। वह डिस्पैच नामक एक खोजी थ्रिलर में भी दिखाई देंगे, जिसमें मनोज के साथ शाहना गोस्वामी हैं।। मनोज कथित तौर पर डिस्पैच में एक पत्रकार की भूमिका निभाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications