Rajasthan Accident : जोधपुर में भात भरने जा रहे एक ही परिवार के 12 लोगों की मौत, वीडियो
Jodhpur Accident News in Hindi, जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर जिले के आगोलाई गांव में सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार 12 लोगों की मौत हो गई और चार गंभीर रूप से घायल हो गए। आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए और आधी रात को सड़क पर चीख पुकार मच गई। हादसे का शिकार हुए लोग मायरा भरने के लिए जा रहे थे। रास्ते में ही एक्सीडेंट होने से शादी की खुशियां गम में बदल गई।

जानकारी के अनुसार जोधपुर जिले के भोजाकोर गांव के विश्नोई जांगू परिवार की गांव जोलियाली निवासी दोहिती की सोमवार रात को शादी थी। परिवार के लोग दो करों में सवार होकर शादी में मायरा (शादी में शिरकत करना) भरने जा रहे थे। वहीं सामने से सामने से जोधपुर जिले के ही गांव सोमेसर निवासी सोनी परिवार कार में सवार होकर आ रहा था।

गांव आगोलाई के पास दोनों कारों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कार में सवार अधिकांश लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद भंयकर धमाके के साथ आवाज आई, जिससे आस-पास के घरों में लोगों की नींद टूट गई और वे मौके पर पहुंचे। कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। साथ ही विश्नोई जांगू परिवार की दूसरी गाड़ी भी मौके पर पहुंच गई थी। सभी ने घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचाया। यहां देर रात 10 लोगों की मौत हो गई और छह लोग का गंभीर रूप से घायलावस्था में उपचार शुरू किया गया। घायलों में दो लोगों ने सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

जोधपुर हादसे में इनकी हुई मौत
1) सांवरीज गांव निवासी सुआ देवी
2) गुमानपुरा निवासी 14 वर्षीय निशा पुत्री भगवानाराम
3) देरावर
4) हिंगोली निवासी शेख अजमल इस्लाम पुत्र शेख कोलिम
5 ) भोजासर निवासी सीमा पुत्री राजूराम
6) सोमेश्वर निवासी गौतम पुत्र देव राज सोनी उम्र 45 वर्ष
7 ) गौतम का 7 वर्षीय बेटा
8) भोजासर निवासी 30 वर्षीय प्रेमी पत्नी राजूराम बिश्नोई
9) बज्जू गांव निवासी 60 वर्षीय धाई पत्नी बाबूराम
10) शेरगढ़ के सोमेश्वर गांव निवासी नारायण सिंह पुत्र क्यों सिंह लखारा
की इस हादसे में मौत हो गई।
11) दो घायलों की मौत हो गई सुबह।

रात को ये थे घायल
1) भोजासर निवासी 25 वर्षीय पुष्पा पत्नी संतोष विश्नोई
2) गुमानपुरा निवासी 40 वर्षीय सिनगरी पत्नी गिरधारी
3) जैसला निवासी इंदिरा पत्नी जगदीश जिसका पीहर भोजासर है
4) 10 वर्षीय मनीष पुत्र गौतम
5) भोजासर निवासी 30 वर्षीय शारदा पत्नी बाबूलाल भोजासर निवासी 30 वर्षीय
6) मोहिनी पत्नी ओमप्रकाश विश्नोई गंभीर रूप से घायल

मृतकों में पांच महिलाएं शामिल
मृतकों के परिजन सुभाष विश्नोई ने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं, एक बच्चा शामिल है। गांव जोलियाली में सोमवार रात को शादी थी और मंगलवार सुबह कार्यक्रम होना था, मगर उनके घर पहुंचते उससे पहले ही परिवार हादसे का शिकार हो गया। कार में सवार एक शख्स का सर धड़ से अलग हो गया। ग्रामीणों ने सिर नहीं निकलने पर धड़ को अन्य शवों के साथ मोर्चरी भिजवाया।












Click it and Unblock the Notifications