मधु कोड़ा को साथ लाकर क्या BJP ने की गलती? JMM ने उठाए सवाल, कहा- क्या अब ये भ्रष्ट्राचारी नहीं है?
Madhu Koda: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में लिए जाने को लेकर विवाद हो रहा है। सत्तारुढ़ पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मधु कोड़ा के भाजपा में जाने पर सवाल उठाए हैं। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा कोयला घोटाला मामले में ट्रायल कोर्ट की ओर से दोषी ठहराए गए हैं।
हालांकि भाजपा ने अधिकारिक तौर पर ये नहीं जानकारी दी है कि मधु कोड़ा ने पार्टी की सदस्यता ली है या नहीं। झामुमो से निष्कासित नेता लोबिन हेम्ब्रेम जब भाजपा में शामिल हो रहे थे तो उस मंच पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मधु कोड़ा का स्वागत किया था। अब यहां सवाल ये उठता है कि क्या मधु कोड़ा को साथ लाकर भाजपा गलती कर रही है?

ये भी पढ़ें- कौन हैं गीता कोड़ा? लोकसभा चुनाव से पहले BJP का दामन थाम कांग्रेस को दिया करारा झटका!
JMM ने कहा- क्या मधु कोड़ा अब भ्रष्ट्राचारी नहीं है?
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से सवाल करते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने पूछ है कि 'बाबूलाल मरांडी जी मधु कोड़ा के साथ वाली फोटो क्यों साझा नहीं किया आपने? आपको किस बात की शर्म आ रही है? मधु कोड़ा जी के स्वागत में आपने फुल पेज ऐड भी नहीं छपवाया-आखिर क्यों? क्या उनके ''पूर्व'' होने में कोई कमी रह गई थी?
जेएमएम ने एक अन्य पोस्ट में कहा है कि अब मधु कोड़ा जी सामने के रास्ते से भाजपा मुख्यालय आयेंगे। अच्छी बात है। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक अन्य पेज से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के उस भाषण का जिक्र किया गया है, जिसमें अमित शाह ने संसद में 'मधु कोड़ा कोयला घोटाले' का जिक्र किया था। जेएमएम ने कहा है,''मधु कोड़ा भ्रष्टाचारी है, मधु कोड़ा घोटाला, मधु कोड़ा झारखंड को को खा गया? क्या हुआ अमित शाह के इन सारे बयानों का''
जेएमएम ने कहा कि पहले भाजपा वाले कहते थे कि गीता कोड़ा बीजेपी में आई है, मधु कोड़ा नहीं आये हैं! अब क्या गीता के साथ मधु फ्री हैं?

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election: हेमंत सोरेन बनाम भाजपा, झारखंड की सियासत में कौन मारेगा बाजी?
सोशल मीडिया पर लोग बोले- भाजपा मधु कोड़ा को लाकर गलती कर रही है!
सोशल मीडिया पर भी लोग मधु कोड़ा और भाजपा के साथ पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ''झारखंड में मधु कोड़ा को पार्टी में लाना बीजेपी का आत्मघाती कदम है। नहीं भूलना चाहिए कि वो झारखंड के लालू यादव हैं, जो भ्रष्टाचार के पर्यायी रहे हैं।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''बिहार में सुनील पांडे, झारखंड में मधु कोड़ा, महाराष्ट्र में अशोक राव, नारायण राणे इत्यादि वो उदाहरण है जो भाजपा की राजनैतिक दिशा को पथभ्रष्ट होने का संकेत दे रहे हैं। ये वहीं दल है जिसने एक जमाने में अपराधियों, भ्रष्टाचारियों से दूरी बना रखी थी।''

ये भी पढे़ं- चम्पाई सोरेन, बाबूलाल मरांडी या अर्जुन मुंडा...इन 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों में से कौन होगा भाजपा का CM फेस?
मधु कोड़ा का झारखंड चुनाव लड़ना भी है मुश्किल
मधु कोड़ा कोयला घोटाले में दोषी हैं। पटियाला हाउस कोर्ट ने 16 दिसंबर 2019 को मधु कोड़ा को दोषी करार दिया था। पूर्व कोयला सचिव एचसी गुप्ता, झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एके बसु और विजय जोशी को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई थी। कुछ महीने पहले ही मधु कोड़ा ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में मधु कोड़ा ने ट्रायल कोर्ट की ओर से दोषी ठहराये जाने के फैसले को निलंबित करने की मांग की है।
मधु कोड़ा ने याचिका में कहा है कि वह झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हैं और वे झारखंड विधानसभा का चुनाव लड़ना चाहते हैं, जो साल के अंतर में होने वाला है। अगर उनकी सजा को निलंबित नहीं किया जाता है तो वे विधानसभा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।
मधु कोड़ा का परिचय
मधु कोड़ा को झारखंड में बड़े नेताओं में गिना जाता है। मधु कोड़ा कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन के दौरान 2006 से 2008 के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री थे। कोयला घोटाले में नाम आने के बाद से मधु कोड़ा विवादों में हैं। मधु कोड़ा 2000 में पहली बार बीजेपी के टिकट पर जगन्नाथपुर से विधायक बने थे। मधु कोड़ा भाजपा की अगुवाई वाली बाबूलाल मरांडी सरकार में स्वतंत्र प्रभार के मंत्री भी रहे चुके हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications