हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में कौन-कौन होगा शामिल? कांग्रेस-JMM के कितने नेता बनेंगे मंत्री? देखें लिस्ट

Hemant Soren Cabinet News: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नेता हेमंत सोरेन 28 नवंबर को दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रांची के मोरहाबादी मैदान में कार्यवाहक सीएम हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक उनके साथ 12 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। इसके बाद से हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में कौन-कौन शामिल होगा? इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इंडिया गठबंधन ने झारखंड के नए मंत्रिमंडल के लिए 5:1 का फार्मूला फिक्स किया है। जिसका मतलब है कि हर पांच विधायक पर एक मंत्री होगा। कहा जा रहा है कि इसमें 6 मंत्री फिलहाल जेएमएम से होंगे और कांग्रेस से चार मंत्री बनाए जा सकते हैं। वहीं लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी से भी एक मंत्री को शामिल किया जाएगा।

Hemant Soren Cabinet News

रिपोर्ट के मुताबिक जेएमएम के कोटे से दीपक बिरुआ, रामदास सोरेन, मथुरा महतो, हफीजुल हसन, लुईस मरांडी और भवनाथपुर से जीते अनंत प्रताप देव का नाम सामने आया है। इसके अलावा कांग्रेस के कोटे से रामेश्वर उरांव, इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह का नाम अभी तय किया गया है। हालांकि फारवर्ड कोटे से अनूप सिंह का नाम आगे चल रहा है। वहीं राजद के कोटे से देवघर विधायक सुरेश पासवान को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

हेमंत कैबिनेट में कौन-कौन बनेगा मंत्री? देखें लिस्ट?

🔴 1. रामेश्वर उरांव (लोहरदगा विधायक)

लोहरदगा विधानसभा से चुनाव जीते कांग्रेस के रामेश्वर उरांव हेमंत के नए कैबिनेट में मंत्री बन सकते हैं। रामेश्वर उरांव लोहरदगा लोकसभा से भी जीत चुके हैं। केंद्र में वह मंत्री भी थे।

🔴 2. इरफान अंसारी (जामताड़ा विधायक)

कांग्रेस नेता डॉ. इरफान अंसारी जामताड़ा विधानसभा चुनाव जीते हैं। इनका इस बार भी हेमंत सोरेन की सरकार में मंत्री बनना तय है। ये चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन को अपशब्द कह कर विवादों में आए थे। इरफान अंसारी जामताड़ा से लगातार तीसरी बार चुनाव जीते हैं।

🔴 3. रामदास सोरेन (घाटशिला विधायक)

घाटशिला विधायक रामदास सोरेन का भी मंत्री बनना लगभग तय है। इन्होंने घाटशिला में चम्पाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को हराया है। चम्पाई सोरेन के जेएमएम से इस्तीफा देने के बाद हेमंत सोरेन ने रामदास सोरेन को मंत्री बनाया था।

🔴 4. दीपक बिरुआ (चाईबासा विधायक)

चाईबासा विधानसभा सीट से जीते दीपक बिरुआ का हेमंत सोरेन सरकार में मंत्री बनना तय हो गया है। ये पहले से भी हेमंत सरकार में मंत्री थे और इस बार भी इन्हें ये जगह मिल सकती है।

🔴 5. मथुरा महतो (टुंडी विधायक)

टुंडी विधायक मथुरा महतो दोबारा हेमंत सरकार में मंत्री बनाए दा सकते हैं।

हेमंत सोरेन महतो (कुर्मी) वोट बैंक को साधने टुंडी विधायक मथुरा महतो की लॉटरी लग सकती है। वो एक बार फिर मंत्री बन सकते हैं। मथुरा शिबू सोरेन के समय से राजनीति कर रहे हैं। वह पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

🔴 6.हफीजुल हसन (मधुपुर विधायक)

मधुपुर से चुनाव जीते हफीजुल हसन फिर से मंत्री बनाए जाएंगे। इससे पहले बिना विधायक रहते हफीजुल हसन मंत्री बनाए गए थे। हफीजुल हसन जेएमएम के अल्पसंख्यक चेहरा हैं।

🔴 7. सुरेश पासवान (देवघर विधायक)

आरजेडी के देवघर से विधायक सुरेश पासवान भी मंत्री बनाए जा सकते हैं। उनका नाम आरजेडी के कोटे से जाना तय है। सूत्रों के मुताबिक राजद ने मंत्रिमंडल के एससी कोटे को अपने पास लिया है।

🔴 8. लुईस मरांडी (दुमका विधायक)

झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा छोड़कर जेएमएम में जाने वालीं लुईस मरांडी भी हेमंत मंत्रीमंडल का हिस्सा हो सकती हैं। दुमका से टिकट नहीं मिलने पर नाराज होकर लुईस मरांडी भाजपा से जेएमएम में गई थी। हेमंत सोरेन ने उन्हें जामा विधानसभा सीट से टिकट दिया था, जिसके बाद वो जीत गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+