Pooja Singhal IAS कौन हैं ? घर से 25 करोड़ बरामद, गिनती के लिए लगी मशीनों की लाइन

रांची, 6 मई: झारखंड की सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल से जुड़े ठिकानों पर शुक्रवार को प्रदर्शन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी अधिकारियों को उनके घर से 25 करोड़ रुपये कैस मिलने की जानकारी हैं, जिसे गिनने के लिए कई मशीनें लगानी पड़ी हैं। जानकारी के मुताबिक पूजा सिंघल के चार्टर अकाउंटेंट के ठिकाने पर भी काफी रकम मिली है। यह कार्रवाई रांची में एक बिजनेसमैन अमित अग्रवाल के ठिकानों पर भी की गई है। ईडी की यह रेड झारखंड और बिहार समेत सिंघल से जुड़े देशभर में डेढ़ दर्जन से ज्यादा जगहों पर हुई है और उनके रिश्तेदारों पर भी कार्रवाई होने की जानकारी है।

आईएएस पूजा सिंघल के घर से मिले 25 करोड़ रुपये

आईएएस पूजा सिंघल के घर से मिले 25 करोड़ रुपये

प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार सुबह से ही सीनियर आईएएस पूजा सिंघल से जुड़े देश भर के दर्जनों ठिकानों पर छापेमारी की है। पूजा सिंघल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आपोप लगते रहे हैं। दावे के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची स्थित उनके आवास पर ईडी ने छापेमारी में 25 करोड़ रुपये कैश बरामद किए हैं। छापेमारी की कार्रवाई इनके पति अविनाश झा उर्फ डॉक्टर अभिषेक झा के पुश्तैनी घरों और मौजूदा ठिकानों पर भी की गई है। सिंघल पर लगा भ्रष्टाचार का आरोप कितना गंभीर है कि उनके ससुर कामेश्वर झा के भी प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्त में आने की जानकारी है। आईएएस सिंघल पर अवैध तरीके से आय से अधिक संपत्ति जमा करने , झारखंड में अवैध खनन और शेल कंपनियों से जुड़े आरोप भी है और उसी सिलसिले में यह कार्रवाई हो रही है। उनपर मनरेगा फंड में भी घोटाले का आरोप है।

सीएम हेमंत सोरेन की भरोसेमंद अफसर मानी जाती हैं सिंघल

सीएम हेमंत सोरेन की भरोसेमंद अफसर मानी जाती हैं सिंघल

पूजा सिंघल अभी झारखंड की खनन और भूविज्ञान विभाग की सचिव हैं। वो झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लिमिटेड की एमडी भी हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उनसे जुड़े बिहार और झारखंड के अलावा दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा,कोलकाता और राजस्थान तक के ठिकानों पर छापेमारी की है। सूचना के अनुसार रांची में इस मामले में कारोबारी अमित अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापे डाले गए हैं। रांची में जिन ठिकानों पर ईडी के अफसर कार्रवाई के लिए पहुंचे हैं उनमें सिंघल के सरकारी आवास के अलावा पंचवटी रेसीडेंसी, चांदनी चौक के हरिओम टावर, पल्स अस्पताल बरियातू, लालपुर नई बिल्डिंग जैसे ठिकानें भी शामिल हैं। पल्स अस्पताल उनके पति चलाते हैं। पूजा सिंघल पर कार्रवाई इसलिए अहम है, क्योंकि वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भरोसेमंद अफसर मानी जाती हैं। सोरेन खुद खनन मंत्री हैं और अपने नाम से खदान के आवंटन की वजह से उनकी विधायकी पर भी तलवार लटक रही है। जानकारी के मुताबिस सिंघर पर मनरेगा घोटाले के भी गंभीर आरोप हैं।

सिंघल पर भ्रष्टाचार के बेहद गंभीर आरोप

सिंघल पर भ्रष्टाचार के बेहद गंभीर आरोप

जानकारी के मुताबिक झारखंड की खनन सचिव पर सीएम सोरेन, उनके भाई और नजदीकियों को औने-पौने दाम में खदान का ठेका देने का आरोप है। ईडी ने खूंटी में मनरेगा में 18 करोड़ से अधिक के घपले का भी केस दर्ज किया था। राज्य के चतरा और पलामू जिलों की जांच में भी वह लगी हुई है। उनपर जंगल की 83 एकड़ जमीन भी कोयला खदान के लिए निजी कंपनी को सौंपने का आरोप है। बताया जाता है कि उन्होंने आईएएस राहुल पुरवार से तलाक लेने के बाद डॉक्टर अभिषेक से शादी की थी। इनके सीए के यहां से भी छापेमारी में बड़ी मात्रा में रकम बरामद होने की सूचना है। सिंघल के खिलाफ झारखंड हाई कोर्ट के सीनियर वकील राजीव कुमार ने ईडी से शिकायत की है।

भाजपा सांसद ने हेमंत सरकार को घेरा

भाजपा सांसद ने हेमंत सरकार को घेरा

इस बीच झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने खनन सचिव पूजा सिंघल पर कार्रवाई को लेकर कहा है, 'देश का 45-50% मिनरल झारखंड से आता है। मुख्यमंत्री ने खनन मंत्री के रूप में अपने रिश्तेदारों, विधायकों और कठपुतलियों को गैरकानूनी तरीके से खदान आवंटित किए हैं। एजेंसी को भ्रष्टाचार की सूचना मिली थी और उसने कार्रवाई की है।' इसके बाद उन्होंने एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा, "केवल 17 करोड़ रुपये नकद आईएएस पूजा सिंघल जी व उनके करीबी लोगों के यहां ईडी द्वारा चल रहे छापे में। मुख्यमंत्री जी यह है करतूत मकान, ज़मीन, जगह, अस्पताल, ठेका, पट्टा का हिसाब तो अलग ही है, पैसे का गर्मी अलग ही होता है।" इसे उन्होंने इनकम टैक्स इंडिया को टैग किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+