पश्चिमी सिंहभूमः आम को लेकर हुआ झगड़ा तो दो नाबालिग बहनों ने मिलकर 6 साल की बच्ची की कर दी हत्या

पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के पोकुवाबेड़ा गांव में बीते गुरुवार की दोपहर को मामूली सी बात पर दो नाबालिग बहनों ने मिलकर एक मासूम बच्ची की निर्ममता से हत्या कर दी। दरअसल, आम इकट्ठा करने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ तो विवाद के दौरान नाबालिग दो बहनों ने मासूम बच्ची की तौलिया से गला दबाकर हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले लिया हैं। साथ ही दोनों बच्चियों को भी हिरासत में ले लिया हैं।

west singhbhum two sister did murder of 6 years old girl

पोकुवाबेड़ा गांव निवासी लेमरा बोदरा की आम पेड़ की रखवाली उसकी 10 और 12 साल की दोनों बेटी कर रही थीं। इस दौरान गांव के ही निवासी लखीन्द्र सुंडी की छह साल की मासूम बेटी आम चुनने वहां पहुंची । इसी बीच आम चुनने को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों बहनों ने मासूम को झाड़ियों की तरफ ले गई और तौलिया से उसका गला दबा दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

दोनों बच्चियां जब इस वारदात को अंजाम दे रही थीं तो उस दौरान गांव के ही एक 5 साल का बच्चा देख रहा था। उसने आनन-फानन में गांव वालों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद परिजन एवं ग्रामीण वहां पहुंचे तो देखा की बच्ची की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी चक्रधरपुर पुलिस को दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों बहनों के साथ पीड़ित के माता-पिता एवं प्रत्यदर्शी पांच साल के बच्चा को चक्रधरपुर थाना लाकर पूछताछ कर रही है।

वहीं चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया गया है। मामले को लेकर दोनों नाबालिग बच्चियों से पूछताछ की जा रही हैं। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+