Sita Soren: 'मैं कल्पना को CM नहीं बनने दूंगी',कौन हैं सीता सोरेन जिन्होंने हेमंत सोरेन की बढ़ा दी मुश्किलें?

Who Is Sita Soren? : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश होने वाले हैं, आपको बता दें कि जमीन घोटाले से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में उनसे पूछताछ होगी।

Sita Soren

आपको बता दें कि 29 जनवरी को उनके दिल्ली आवास पर ईडी ने छापेमारी की थी लेकिन उन्हें वो वहां नहीं मिले थे लेकिन ईडी को उनके दिल्ली आवास से 36 लाख कैश, दो कारें और कुछ दस्तावेज मिले हैं, जो कि उसने अपने कब्जे पर ले लिया है।

सगी भाभी सीता सोरेन ने खोला सीएम के खिलाफ मोर्चा

ऐसा कहा जा रहा है कि अगर हेमंत सोरेन गिरफ्तार होते हैं तो वो अपनी जगह सीएम की कुर्सी अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को सौंप सकते हैं और इसी बारे में उन्होंने मंगलवार को जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों के साथ बैठक भी की थी।

विरोध के स्वर मुख्यमंत्री के घर से उठ रहे हैं...

जिसके बारे में कहा जा रहा है कि विधायक तो अपने सीएम की बात से सहमत हैं लेकिन विरोध के स्वर मुख्यमंत्री के घर से उठ रहे हैं और उनका विरोध करने वाली उनकी अपनी सगी भाभी सीता सोरेन हैं।

'घर की बड़ी बहू मैं, सीएम बनने का अधिकार केवल मुझे'

जो कि खुद एक विधायक हैं और हेमंत सोरेन के बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं, जिनका कहना ये है कि घर की बड़ी बहू होने के नाते सीएम बनने का अधिकार उनको है, कल्पना सोरेन के नाम पर उन्हें आपत्ति है।

सीता सोरेन का कहना है कि 'उनके पति स्व. दुर्गा सोरेन ने झारखंड और आदिवासियों के विकास के लिए बहुत काम किया है और इसी वजह से हेमंत की गैर मौजूदगी में सीएम बनने पहला अधिकार उनका है और वो ही इस पद के फिट हैं।'

'मैं स्वीकार नहीं करूंगी, आखिर मैं कब तक सहूं'

ईटीवी भारत से बात करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि 'अगर उनके देवर हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाते हैं तो ये मैं स्वीकार नहीं करूंगी, अन्याय बर्दाश्त नहीं होगा। दो छोटी बच्चियों को मैंने कितनी तकलीफों से पाला है, यह मैं ही जानती हूं, अगर मैं राजनीति में नहीं रहती तो कभी हक नहीं जताती। '

कल्पना को नहीं मुझे सीएम बनाओ: सीता सोरेन

सीता सोरेन ने कहा कि 'मुझे लगा था कि साल 2019 के चुनाव के बाद मुझे सम्मान मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हेमंत सोरेन को सीएम बना दिया गया और मैंने इसे भी मन से स्वीकार किया लेकिन अब अगर उनकी पत्नी को सीएम की कुर्सी मिली तो ये मैं बर्दाश्त नहीं करूंगी, वो तो राजनीति से भी नहीं है।'

'मैं घर की बड़ी बहू, कल्पना को सीएम नहीं बनने दूंगी'

'मेरी बेटियां बड़ी हो गई हैं लेकिन किसी को उनकी शादी की चिंता नहीं है। हेमंत सोरेन को अपने बड़े भाई के बच्चों के साथ न्याय करना चाहिए। मैं तीन बार से विधायक हूं। सीएम के रूप में जब भी कल्पना सोरेन का नाम आएगा, मेरा विरोध रहेगा। मैं तो ये भी कह रही हं कि पार्टी में काफी वरिष्ठ नेतागण हैं, उनके नामों पर भी विचार होना चाहिए लेकिन कल्पना को सीएम का पद सौंपने का कोई मतलब नहीं बनता है, मैं उन्हें लीडर नहीं मानती हूं।'

विधायकों की बैठक से 8 विधायक गायब

मालूम हो कि मंगलवार को हुई गठबंधन के विधायकों की बैठक में 8 विधायक नहीं पहुंचे थे, वैसे तो विधायकों ने मीडिया में यही बयान दिया कि उनकी मीटिंग सकारात्मक रही है लेकिन सूत्र कह रहे हैं कि पार्टी के आठ विधायक कल्पना सोरेन के सीएम बनाए जाने के पक्ष में नहीं हैं और नाराज हैं और इसी वजह से बैठक में शामिल नहीं हुए।

हेमंत सोरेन पर क्या आरोप हैं ?

ईडी हेमंत सोरेन के खिलाफ मुख्य रूप से दो घोटालों की जांच कर रही है। एक मामला जमीन घोटाले से जुड़ा है जबकि दूसरा मामला अवैध खनन का है। ईडी के मुताबिक रांची में तीन बड़े प्लाट हेमंत सोरेन ने अपने परिवार वालों के नाम पर खरीदे हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में हैं लेकिन उन्हें फर्जी दस्तावेज के आधार पर खरीदा गया है। करोड़ों की जमीन को कौड़ियों के भाव खरीदकर कल्पना सोरेन की कंपनी को आर्थिक लाभ पहुंचाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+