Champai Soren: घर का झगड़ा या पार्टी में टूटा का डर? इन कारणों से चंपई सोरेन बने नए सीएम
Champai Soren New CM Jharkhand: झारखंड में ईडी की रेड के बाद सियासी ड्रामा हाईवोल्टेज होता जा रहा है। भूमि घोटाले में गिरफ्तारी को लेकर हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की ओर से चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना है। ऐसे में हेमंत सोरेन के बाद अब चंपई सोरेन झारखंड के अगले सीएम बनने जा रहे हैं।
इस बीच बड़ा सवाल यह है कि हेमंत सोरेन की इस्तीफे की अटकलें पहले भी लगाई जा रही थी, जिसके बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन के सीएम बनने की खबरें आ रही थी, लेकिन आखिर ऐसा क्या हुआ, जो पार्टी ने कल्पना या फिर परिवार के अन्य सदस्य को सीएम का चुनकर चंपई सोरेन को सीएम निर्धारित किया।

सच तो यह है कि इस बात का अंदाजा भी नहीं था कि हेमंत सोरेन के सीएम पद से इस्तीफे के बाद चंपई सोरेन को झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर अगली कमान मिल जाएगी। ऐसे में आखिर क्या कारण थे जिसके चलते सोरेन परिवार को ये फैसला लेना पड़ा है?
चंपई सोरेन के सीएम बनने की इनसाइड स्टोरी
दरअसल, जब झारखंड के सियासी गलियारों में कल्पना सोरेन के सीएम बनने की खबरें तैरने लगी तो सबसे पहले बगावत परिवार से ही शुरू हो गई। जानकारों की मानें तो उनकी भाभी सीता सोरेन ने अपना अलग राग अलापना शुरू कर दिया। इधर, भाई बसंत सोरेन को हेमंत सोरेन खुद कुर्सी नहीं देना चाह रहे थे। ऐसे में परिवार की बगावत को शांत करने के चंपई सोरेन के तजुर्बे और सोरेन परिवार से उनकी नजदीकी ने उनको यह पद दिलाया।
इधर, एक दिन पहले हेमंत सोरेन की बैठक में करीब 8 विधायकों के नदारद रहने की खबर आई, जिनका खासतौर पर संदेश था कि वो हेमंत सोरेन की पत्नी को सीएम नहीं बनाना चाहते। दूसरी तरफ सियासी जानकारों की मानें तो अगर पार्टी चंपई सोरेन को आगे नहीं करती तो पार्टी में टूट का साफ खतरा मंडरा सकता था।
ऐसे में चंपई सोरेन को अगला सीएम बनाकर सोरेन परिवार ना सिर्फ परिवार की बगावत को शांत किया, बल्कि पार्टी के र्डैमेज कंट्रोल को भी रोकने का प्रयास किया है।
बता दें कि जेएमएम के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन हेमंत सरकार में वरिष्ठ मंत्री थे। उन्होंने शिबू सोरेन के साथ झारखंड के आंदोलन के लिए काम किया है। कई मौके पर हेमंत सोरेन को चंपई सोरेन के पैर छूते देखा जा चुका है। इतना ही नहीं हेमंत खुद सरकार से जुड़े सलाह-मशविरा चंपई सोरेन से करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications