Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Seraikella Chunav Results 2024: सरायकेला सीट पर चम्पाई सोरेन का कायम रहा दबदबा, 20 हजार वोटों से जीते

Seraikella Chunav Result 2024 in Hindi: झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में से इस बार सबकी निगाहें सरायकेला सीट पर है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण सरायकेला सीट पर चुनाव हुए थे। सरायकेला सीट अनुसूचित जनजाति (एसटी) के लिए आरक्षित है। सरायकेला सीट से झारखंड के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री और जेएमएम से अलग हुए चम्पाई सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। चम्पाई सोरेन को कुल 119379 (+ 20447) वोट मिले हैं।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने इस सीट से चम्पाई सोरेन के खिलाफ गणेश महली को मैदान में उतारा गया था। वो हार गए हैं। गणेश महली पहले बीजेपी में थे। मुख्यमंत्री पद से हटाए जाने के बाद जेएमएम से नाराजगी जताते हुए चम्पाई सोरेन ने पाला बदल लिया और भाजाप खेमे में शामिल हो गए। भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) के अनुसार सरायकेला में 76 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Champai Soren

Seraikella Election Result : सरायकेला चुनाव परिणाम लाइव

चम्पाई सोरेन 119379 (+ 20447), गणेश महली 98932 ( -20447)

11.16 AM: चम्पाई सोरेन 28056 (+ 8542), गणेश महली 19514 ( -8542)

10.49 AM: चम्पाई सोरेन 800 वोटों से आगे चल रहे हैं।

9 बजे: चम्पाई सोरेन लीड कर रहे हैं।

Seraikella Assembly Election Seat History: सरायकेला विधानसभा सीट से अब तक कौन-कौन जीता?

  • 1977 से 2000 तक सरायकेला विधानसभा बिहार के तहत आता था। 1977 और 1980 के चुनाव में सरायकेला सीट से कडे माझी ने भाजपा की टिकट पर जीत दर्ज की थी।
  • 1985 और 1990 में यहां से जेएमएम के कृष्णा मार्डी ने चुनाव जीता था। 1991 में पहली बार जेएमएम से चम्पाई सोरेन इस सीट पर जीते थे और 2000 तक बिहार विधानसभा में दो कार्यकाल तक सेवा की।
  • 2000 के चुनाव में सरायकेला सीट भाजपा के अनंत राम टुडू ने जीत दर्ज की थी। 2005, 2009, 2014 और 2019 के चुनावों में चम्पाई सोरेन जेएमएम की टिकट पर सरायकेला सीट से जीते हैं।
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+