स्कूल की पोल खोलने पर सरफराज को शिक्षक ने दी थी धमकी, शिक्षामंत्री ने पूछा- 'क्या सस्पेंड कर दिया जाए?'

स्कूल की पोल खोलने पर सरफराज को शिक्षक ने दी थी धमकी, शिक्षामंत्री ने पूछा- 'क्या सस्पेंड कर दिया जाए?'

रांची, 06 अगस्त: 12 वर्षीय सरफराज खान की रिपोर्टिंग वीडियो फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया साइट पर धूम मचा रही है। सरफराज ने पत्रकार बनकर स्कूल की बदहाल व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी, जिसके लोग अब मुरीद हो गए हैं। दरअसल, प्लास्टिक की एक टूटी हुई बोतल को माइक बनाकर सरफराज ने दिखाया कि कैसे टीचर हाजिर बनाकर घर लौट जाते हैं और बच्चे पढ़ाई का इंतजार ही करते रह जाते हैं। सरफराज ने स्कूल में शौचालय तक की हालत बयां कर दी। इसके बाद उसे स्कूल के एक टीचर ने धमकी दी, लेकिन इस मामले अब नया मोड़ आ गया है।

वायरल वीडियो में क्या कहा सरफराज खान ने

वायरल वीडियो में क्या कहा सरफराज खान ने

सरफराज खान गोड्डा जिले के महगामा स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भिखियाचक के छात्र है और छठी कक्षा में पढ़ते हैं। सरफराज खान का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है उसमें वो कहते हुए सुनाई जा सकते है कि, 'अब मैं अपने गांव के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय भिखियाचक के हालात दिखा देता हूं। जैसा कि मैं बता रहा हूं कि स्कूल खुल गया है। (शिक्षक) घर में सो गया है सिर्फ हाजिरी बनाने आता है। एक भी बच्चा नजर नहीं आ रहा है। न सफाई की व्यवस्था है और न पानी की व्यवस्था है।'

वीडियो वायरल करने पर शिक्षक ने दी थी धमकी

वीडियो वायरल करने पर शिक्षक ने दी थी धमकी

वीडियो में सरफराज वहां मौजूद दो बच्चों से सवाल-जवाब भी करता है। इस दौरान स्कूल में शिक्षक नदारद रहते हैं। परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आई हैं। न पीने के पानी की व्यवस्था है और न शौचालय की। यही नहीं, क्लास रूम में चारा रखा हुआ मिला। सरफराज द्वारा बदहाली को उजागर करने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षक की ओर से धमकी दी गई। वहीं, सोशल मीडिया पर सरफराज का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो ने भी मामले को संज्ञान लिया है।

शिक्षामंत्री ने सरफराज से की फोन पर बात

शिक्षामंत्री ने सरफराज से की फोन पर बात

शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो वायरल वीडियो की खबर मिलते ही तत्काल सरफराज खान से मोबाइल फोन पर बात की। शिक्षामंत्री ने सरफराज से पूछा कि क्या धमकी देने वाले शिक्षक को सस्पेंड कर दिया जाए, तो नन्हे रिपोर्टर ने कहा-जैसा आप उचित समझे। सरफराज ने शिक्षामंत्री को बताया कि वह बड़ा रिपोर्टर बनना चाहता है और इसके लिए अच्छी तरह से पढ़ाई करना चाहता है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि उसके पिता नहीं है। शिक्षामंत्री ने सरफराज को अच्छी तरह से पढ़ाई करने की सलाह दी और संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

दो शिक्षकों पर गिरी गाज

दो शिक्षकों पर गिरी गाज

सरफराज का वीडियो वायरल होने के बाद सरकार के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में स्कूल कैम्पस की सफाई करवा दी गई है। साथ ही गोड्डा की डीएसई रजनी देवी ने भिखियाचक प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षकों की निलंबित करते हुए उनसे स्पस्टीकरण मांगा है। महागामा के बीडीओ प्रवीण चौधरी ने बताया कि स्कूल खुलने के समय एसडीओ और बीईओ के साथ में गए थे। स्कूल की स्थिति का जो वीडियो वायरल हुआ है, वह एक तरह से सच है। कार्रवाई के लिए अनुशंसा की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+