झारखंडः चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में 17 दिन की बेटी के पिता ने दी शहादत

साहिबगंज। भारत चीन सीमा पर लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में एक आर्मी ऑफिसर सहित 20 भारतीय जवान शहीद हो गए। शहीद हुए इन जवानों में झारखंड के साहिबगंज जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत डिहारी गांव के रहने वाले 26 वर्षीय जवान कुंदन कुमार ओझा भी शामिल थे। कुंदन कुमार ओझा की 17 दिनों की बेटी है।

sahibganj soldier kundan kumar ojha martyred in clash of chinese soldier

उनको श्रद्धांजलि देते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, 'जब-जब देश की सीमा, संप्रुभता पर हमला हुआ है, झारखंडी सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति देकर उसकी रक्षा की है। चीनी अतिक्रमण को मुंहतोड़ जवाब देते हुए झारखंड के वीर सपूत कुंदन कुमार ओझा शहीद हुए। साहिबगंज जिले के डिहारी गांव के एक किसान परिवार से आने वाले कुंदन जी की शहादत को शत-शत नमन।'

बता दें कि शहीद जवान कुंदन कुमार के पिता रविशंकर ओझा एक किसान हैं। वो तीन भाइयों, एक बहन में दूसरे नंबर पर थे। साल 2011 में कुंदन कुमार ओझा आर्मी में भर्ती हुए थे। उनकी भर्ती बिहार रेजिमेंट कटिहार में हुई थी। 2017 में ही उनकी शादी बिहार के सुल्तानगंज के नीरहटी निवासी नेहा से हुई थी। उनकी 17 दिनों की बेटी है।

जवान कुंदन कुमार ओझा के परिजनों ने बताया कि वो अभी पांच महीने पहले ही घर आए थे। उनकी 15 दिन पहले घरवालों से बात हुई थी। सोमवार को हुई इस घटना की जानकारी जब घरवालों को मिली तो पूरा परिवार गमगीन हो गया। इस जवान के पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+