शर्मनाकः गैंगरेप के दौरान हो गई लड़की की मौत फिर भी रेप करते रहे 5 नाबालिग, कोरोना संक्रमित निकली मृतका

साहिबगंज । झारखंड के साहिबगंज जिला के रांगा थाना क्षेत्र के लखीपुर गांव में 14 वर्षीया नाबालिग से गैंगरेप की पुष्टि पुलिस ने की है। इस मामले में पकड़े गये गांव के चार नाबालिगों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक दुष्कर्म के बाद बच्ची की गला दबाने से मौत हुई है। वह कोरोना संक्रमित भी थी।

आरोपितों ने पूछताछ में बताया

आरोपितों ने पूछताछ में बताया

साथ ही पूछताछ में पता चला है कि गैंगरेप के बाद आरोपियों ने शव को ले जा कर उसी के घर के छज्जे के पास रख दिया था। एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने बुधवार को साहिबगंज में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि घटना को लेकर पुलिस ने हत्या का मामला पहले दिन ही दर्ज कर लिया था। वहीं, अब इसमें दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी जायेगी।

5 नाबालिग लड़कों ने लड़की से किया गैंगरेप

5 नाबालिग लड़कों ने लड़की से किया गैंगरेप

उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद पुलिस ने चारों को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें दुमका स्थित रिमांड होम में भेज दिया गया। चार नाबालिगों को पुलिस ने घटना के दो दिन बाद सोमवार की देर रात ही पकड़ लिया था। इधर, बुधवार देर शाम घटना में शामिल पांचवें आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया गया है।

सहेली के साथ घर जा रही थी लड़की

सहेली के साथ घर जा रही थी लड़की

एसपी ने बताया कि लखीपुर गांव की दो बच्चियां सात अक्तूबर को दोस्तों के साथ घूमने गयी थीं। नौ अक्तूबर को दोनों बच्चियां घर लौट रही थीं। इसी क्रम में उनके ही गांव के चार-पांच लड़कों ने उन्हें घेर लिया और जोर-जबरदस्ती करने लगे। एक बच्ची भागने में सफल रही, जबकि दूसरी बच्ची के साथ आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

कोरोना संक्रमित निकली मृतका

कोरोना संक्रमित निकली मृतका

इसी क्रम में पीड़िता की मौत हो गयी. उसके बाद आरोपियों ने शव को ले जा कर उसी के घर के छज्जे के पास रख दिया। पीड़िता के घरवालों ने रीति-रिवाज के अनुसार शव को दफना दिया। बाद में शव को कब्र से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज गया। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+