साहेबगंजः नाना ने पहले नानी और भाई को चाकू से मार डाला फिर खुद खा लिया जहर, नातिन ने किया खुलासा

साहेबगंज। झारखंड के साहेबगंज जिले के बड़हरवा थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और नाती की हत्या को मौत के घाट उतार दिया फिर खुद जहर खाकर खुदकुशी कर ली। वहीं इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 45 साल वर्षीय वंदना साहा, 13 वर्षीय जीत कुमार मंडल और 55 वर्षीय नकुल दास के रूप में हुई है।

sahebganj man killed himself after murder of wife and his grandson

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय नकुल दास ने पहले अपनी पत्नी वंदना साहा फिर 12 वर्षीय नाती जीतू की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हत्यारोपित ने अपनी भी जान ले ली। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। ग्रमीणों के मुताबिक अक्सर पति-पत्नी में विवाद होता रहता था।

कई बार रिश्तेदारों ने भी मामले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। नुकुल दास मजदूरी करता था। ऐसे में आर्थिक तंगी घटना का कारण हो सकता है। प्रत्यक्षदर्शी नातिन कोयल कुमारी ने बताया कि उसके नाना नकुल दास ने पहले नानी वंदना साहा की हत्या की। इसके बाद उसके भाई जीतू को भी मौत के घाट उतार दिया।

प्रत्यक्षदर्शी कोयल ने ही आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। फिर ग्रमीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजमहल अस्पताल भेज दिया। घटना के पीछे आर्थिक तंगी और बेटी के ससुरालवालों से विवाद के कारण होने की आशंका जताई गई है। पुलिस सभी बिन्दुओं पर मामले की जांच में जुटी है।

बड़हरवा पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। बड़हरवा डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि एक शख्स ने पत्नी और नाती की हत्या कर जहर पीकर खुदकुशी कर ली। मौके से चाकू बरामद किया गया है। इस मामले में ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+