Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

RSS प्रचारक इंद्रेश कुमार ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को बताया जरूरी, कहा- इसे धर्म से जोड़ना गलत

रांची: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य और प्रचारक इंद्रेश कुमार रविवार को झारखंड की राजधानी रांची के दौरे पर रहे। इस दौरान प्रेस क्लब में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में भी उन्होंने हिस्सा लिया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने देश की बढ़ती आबादी पर चिंता व्यक्त की और जनसंख्या नियंत्रण कानून जल्द लाने की मांग की। उनके मुताबिक हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी को इस बारे में सोचना चाहिए।

आरएसएस

इंद्रेश कुमार ने कहा कि बढ़ती आबादी भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए बड़ी समस्या है। ऐसे में कम से कम हमारे देश में तो जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए। इसको किसी जाति, धर्म, संप्रदाय से जोड़ना गलत है। 2019 में जब पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से भाषण दिया था तो उन्होंने कहा था कि छोटा परिवार ही देश प्रेम है। आएसएस उनके बयान का समर्थन करती है और ये मानती है कि इससे संबंधित कानून पर विचार होना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा कि 1857 में 83 लाख वर्ग किलोमीटर का भारत था। उस वक्त भारत की जनसंख्या 35 करोड़ थी। इसके बाद 1950 में भारत 31.5 लाख वर्ग किलोमीटर ही रह गया और जनसंख्या 34 करोड़ हो गई, लेकिन अब हालात अलग हैं। भारत की जमीन तो उतनी ही है, लेकिन जनसंख्या 130 करोड़ से ज्यादा हो गई है। इस जनसंख्या वृद्धि से देश के हर वर्ग, हर समुदाय को परेशानी हो रही है। इंद्रेश कुमार के मुताबिक जनसंख्या बढ़ने से पानी का रिसोर्स कम हो गया। प्रदूषण भी बढ़ रहा। रोजगार की कमी हो गई। वहीं जो लोग स्टेटस मेंटेन करना चाहते हैं उनके चक्कर में भ्रष्टाचार और अपराध में वृद्धि हुई है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+