वायरल ऑडियो का असर, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव डायरेक्टर बंगले से रिम्स पेइंग वार्ड में हुए शिफ्ट

रांची। चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को अब एक बार फिर पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। हालांकि अभी तक लालू यादव रिम्स डायरेक्टर के बंगले में रह रहे थे। ऐसा माना जा रहा है कि कथित तौर पर ऑडियो वायरल होने के बाद यह कदम उठाया गया है। रिम्स प्रशासन ने लालू को निदेशक बंगले से अस्पताल के पेइंग वार्ड में शिफ्ट करने के संबंध में आदेश जारी किया था। आदेश जारी होते ही पुलिस और प्रशासन के लोग रिम्स डायरेक्टर बंगला पहुंच गए फिर शाम को करीब चार बजे उन्हें पेइंग वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

Recommended Video

    Lalu Yadav को Jail से Phone करना पड़ा महंगा! Patna में FIR,बंगले से पहुंचे Hospital | वनइंडिया हिंदी
    rjd chief lalu prasad yadav shift in paying ward from riims director bungalow

    बता दें कि चारा घोटाले के कई मामलों में दोषी करार दिये जाने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव रांची के बिरसा मुंडा जेल में थे। हालांकि बाद में स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के बाद उन्हें रांची स्थित रिम्स में भर्ती किया गया था। करीब दो साल से उनका रिम्स में इलाज चल रहा है। कोरोना महामारी के दौरान अस्पताल प्रशासन ने उन्हें निदेशक बंगला में शिफ्ट कर दिया था।

    दरअसल, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगा है कि जेल में रहते हुए वे कथित तौर पर फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं और बिहार में गठित एनडीए सरकार को गिराने के लिए नेताओं और विधायकों को लालच दे रहे हैं। बता दें कि भाजपा विधायक ललन पासवान ने आरोप लगाया है कि उनको लालू प्रसादव ने प्रलोभन देने की कोशिश की है।

    वहीं हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर आरोप लगाया है। जीतनराम मांझी ने आरोप लगाया कि लालू प्रसाद यादव उनसे भी लगातार संपर्क साधने की कोशिश कर रहे थे और इसके लिए उनकी पार्टी के लोगों को फोन कर रहे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+