झारखंडः भूत-प्रेत के चक्कर में मां-बाप और बेटी की हत्या, पुलिस ने आरोपितों को किया गिरफ्तार
रांची । झारखंड की राजधानी रांची के सोयको थाना क्षेत्र के कुदा गांव में पिछले 21 दिनों से लापता तीन लोगों की लाश बुधवार को पुलिस ने बरामद किया है। तीनों शवों की पहचान बिरसा मुंडा, उसकी पत्नी सुकरू पूर्ति और बेटी सोमवारी पूर्ति के रूप में हुई है। तीनों के शव रबा नदी झरना के पास से क्षत-विक्षत अवस्था में मिले हैं।

एसडीपीओ आशीष कुमार महली के अनुसार डायन-बिसाही को लेकर तीनों की हत्या की गयी है। तीनों के सिर धड़ से अलग करने के बाद शवों एक ही गड्ढे में दफना दिया गया था। एसडीपीओ के मुताबिक वारदात को 15 लोगों ने मिल कर अंजाम दिया है।
इनमें से तीन आरोपियों सोमा मुंडा, रघु मुंडा और विश्राम मुंडा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि कुदा गांव में एक महिला मां बनी और कुछ दिनों बाद उसकी मौत हो गयी। उसकी मौत के बाद बिरसा मुंडा और उसकी पत्नी पर डायन होने का आरोप लगाया गया था।
इसमें एक ओझा भी शामिल था। पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। ज्ञात हो कि बिरसा मुंडा, पत्नी और बेटी कुदा गांव से सात अक्तूबर से लापता थे। इस संबंध में 12 अक्तूबर को बिरसा मुंडा की दूसरी बेटी तेलानी के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
तेलानी के अनुसार कुछ लोगों ने सात अक्तूबर की रात बिरसा मुंडा और उसकी पत्नी और बेटी का अपहरण कर लिया था। पुलिस को आशंका है कि दंपती और बेटी की हत्या उसी दिन कर दी गयी थी।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications