रांची: प्रदर्शन से लौट रहे बीजेपी नेता की गोली मारकर हत्या, कार्यकर्ता भी घायल

रांची, 23 सितंबर: झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हैं। जिसका उदाहरण बुधवार को देखने को मिला, जहां बीजेपी एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के तुरंत बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर चुकी थी। उनके अलावा बीजेपी के ही एक कार्यकर्ता राजकिशोर साहू को भी गोली लगी, जो गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद ही आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनकी तलाश पुलिस टीमें कर रही हैं।

Ranchi

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम साढ़े 6 बजे के करीब ओरमांझी शास्त्री चौक पर मांडर विधायक बंधु तिर्की का पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। उसमें जीतराम मुंडा भी शामिल हुए। जब वो वहां से लौटने लगे, तो आर्यन होटल के पास उनका चाय पीने का मन हुआ और वो वहीं पर कुछ देर के लिए रुक गए। चाय पीकर जैसे ही वो निकलने वाले थे, तभी दो बदमाश बाइक से आए और उनको गोली मार दी। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उनको मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोलीबारी में मुंडा के साथी राजकिशोर साहू भी घायल हुए थे। जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चश्मदीदों के मुताबिक घटना को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश तुरंत वहां से भाग गए। वहीं बीजेपी नेता की हत्या के बाद से कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। मामले में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि उनके ऊपर पहले से हमले की आशंका थी। जिसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दी गई थी। उन्होंने शस्त्र लाइसेंस के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन प्रशासन ने उसे मंजूर नहीं किया। ऐसे में सीएम खुद इस मामले की जांच करवाएं। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी घटना के बाद राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति चरमराई हुई है। इस घटना ने राज्य सरकार की नाकामियों की पोल खोलकर रख दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+