पत्नी से अवैध संबंध के शक में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को कुल्हाड़ी से मार डाला

रामगढ़। झारखंड के रामगढ़ जिले के नावाडीह पंचायत के सरहुआ के आहरा टोली में अवैध संबंध के शक के कारण युवक ने अपने छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपित बड़े भाई को गांव वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपित के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने आरोपित भाई को गिरफ्तार कर लिया।

ramgarh brother did murder of his younger brother for illegal relationship

मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय कंचन कोरवा के रूप में हुई है। राफेल कोरवा रामगढ़ के नावाडीह पंचायत स्थित अपने ससुराल में पत्नी के साथ रहता था। कुछ दिन पहले राफेल कोरवा का छोटा भाई कंचन कोरवा भी बड़े भाई के ससुराल पहुंच गया। इस दौरान राफेल कोरवा को छोटे भाई और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध की जानकारी मिली। इसके बाद उसने बीते रविवार की रात को राफेल कोरवा ने कुल्हाड़ी से कंचन कोरवा पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

वहीं भाई की हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद राफेल फरार नहीं हुआ। फिर गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को हत्या की सूचचना दी। वहीं हत्या की सूचना के बाद रामगढ़ थाना प्रभारी घुमा किस्कू मौके पर पहुंचे फिर जांच पड़ताल में जुट गए।

झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक बच्चे के अपहरण का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न सिर्फ बच्चे को बरामद कर लिया, बल्कि इस अपहरणकांड में शामिल प्रेमी और प्रेमिका को भी गिरफ्तार कर लिया।

ramgarh brother did murder of his younger brother for illegal relationship

लालपुर थानाक्षेत्र के केएम मल्लिक रोड में रहने वाले रमेश कुमार के 12 वर्षीय बेटे वैभव राज के अपहरण मामले का पुलिस ने पटाक्षेप करते हुए इस कांड में शामिल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रमण कुमार रमेश कुमार के घर में ही किरायेदार के रूप में रहता था और उसी ने बच्चे के अपहरण की साजिश रची।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+