रांचीः रिम्स में लालू प्रसाद से मुलाकात कर भावुक हुआ पूरा परिवार, राबड़ी देवी को बेटों ने संभाला

रांची। रिम्स में इलाजरत लालू यादव से तकरीबन 5 घंटे चली मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव बाहर निकले। रिम्स के पेइंग वार्ड में चारों ने एकसाथ लालू यादव से मुलाकात की। इस दौरान राबड़ी देवी काफी भावुक नजर आईं। सूचना के मुताबिक इस दौरान एक पल के लिए तेजस्वी यादव, तेजप्रताप और मीसा की भी आंखें डबडबा गईं। हालांकि तीनों ने खुद को संभाला और मां को पिता के जल्द ठीक होने का भरोसा दिलाया।

Recommended Video

    Lalu Yadav Health Updates: लालू यादव से मिला परिवार, भावुक हुईं पत्नी राबड़ी देवी | वनइंडिया हिंदी
    rabri devi tejashwi yadav and tej pratap yadav get emotional after meeting with lalu prasad yadav

    लालू यादव ने भी पत्नी राबड़ी देवी से कहा कि वे जल्द ठीक हो जाएंगे । घबराने की जरूरत नहीं है। बता दें कि इससे पूर्व भी राबड़ी देवी भावुक नजर आईं। उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया। तेजस्वी और तेजप्रताप भी सवालों को टालकर रवाना हो गए थे। वहीं रिम्स प्रबंधन ने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी की, जिसमें लालू प्रसाद को सांस लेने में तकलीफ बताई गई है।

    वहीं लालू यादव के फेफड़े में इंफेक्शन की बात सामने आई है। रिम्स के डॉक्टरों ने उनका HRCT टेस्ट कराया है। बता दें कि गुरुवार शाम रिम्स में भर्ती लालू यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है।

    इस दौरान तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान सभा ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि फिलहाल लालू जी की तबीयत चिंताजनक बनी हुई है। उन्हें पूर्व में ही हार्ट का सर्जरी किया गया है किडनी भी 25% ही काम कर रही है क्रिएटिनिन लेवल भी बढ़ा हुआ है।

    ऐसे में लंग्स में इन्फेक्शन चिंता का विषय है। हम लोग उनके सारे जांच रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। परिवार के लोग बेहतर इलाज चाहते हैं लेकिन जब तक पूरी जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती है तब तक हम लोग कोई निर्णय लेने की स्थिति में नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+