पलामूः जीजा के साथ सोई थी पत्नी तभी कमरे में आ गया पति फिर लगा ली फांसी
पलामू। झारखंड के पलामू जिले के रामगढ़ ब्लॉक अंतर्गत रामगढ़ पंचायत के धुलवा गांव में रविवार को 20 वर्षीय गुड्डू यादव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुड्डू के भाई ने गुड्डू के साढ़ू, उसके पिता, चार साले और ससुर पर उसकी पिटाई करने का आरोप लगा थाना में आवेदन दिया है। मृतक के भाई के मुताबिक युवक ने अपनी पत्नी को घर आए उसके जीजा के साथ सोए देखा तो गुस्सा हो गया था।

इसके बाद गुड्डू ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। इस पर पति-पत्नी के बीच काफी विवाद हुआ। पत्नी के जीजा ने गुड्डू के ससुर और साले को इसकी जानकारी दे दी, जिन्होंने घर में आकर गुड्डू की पिटाई कर दी। इसी के बाद गुड्डू ने सुसाइड कर लिया।
बता दें कि गुड्डू की दो साल पहले शादी हुई थी। बड़े भाई सुभाष यादव ने बताया कि साढू अर्जुन यादव शादी का कार्ड देने के लिए गुड्डू के घर शनिवार शाम को आया था। रात भर वो गुड्डू के घर पर रुक गया। गुड्डू जब सुबह नींद से उठा तो उसने अपनी पत्नी को साढ़ू के साथ सोया देखा।
इसी के बाद विवाद शुरू हो गया। अर्जुन ने अपने ससुराल में फोन कर गुड्डू और अनीता के बीच हो रही लड़ाई के बारे में जानकारी दे दी। रविवार सुबह 5 बजे के लगभग ससुर, साला और साढू के पिता घर पहुंचे और गुड्डू की पिटाई कर दी। इसके बाद पत्नी को अपने साथ गांव लेकर चले गए।
इधर, गुड्डू यादव ने दोपहर में अपने घर में फांसी लगा कर सुसाइड कर ली। इस घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने बताया कि आवेदन में साढू अर्जुन यादव, साला शिव यादव, सीनियर यादव, बबलू यादव, ससुर मेघू यादव, चचेरा साला तेल्हा यादव, साढू के पिता बुटू यादव के खिलाफ गुड्डू की पिटाई करने की शिकायत की है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे
-
Balen Shah Caste: पिता मधेशी और मां पहाड़ी, आखिर किस जाति से हैं बालेन शाह, इंटरनेट पर क्यों हो रहा विवाद? -
धोनी ने उड़ाया मजाक, तो अब आया गौतम गंभीर का बेबाक जवाब, हेड कोच ने किया कभी नहीं हंसने का खुलासा -
Hansika Motwani Divorce: 4 साल में ही इन 4 गलतियों से टूटी हंसिका की शादी? कितनी Alimony मिली-कितने बच्चे? -
LPG Gas Price Today: आज आपके शहर में कितने बढ़े एलपीजी गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें कीमत -
LPG के बाद क्या पेट्रोल पर भी संकट? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब -
'4 बच्चों के लिए सही पति की मार, जबरन मुस्लिम बनाया', कौन हैं Sayali Surve, जिनकी हुई हिंदू धर्म में वापसी? -
Guru Margi 2026: गुरु हुए मार्गी, बदलने वाली इन 4 राशियों की किस्मत, शुरू होगा गोल्डन टाइम -
48000000 की प्राइज मनी से भरा पाकिस्तान का कटोरा, टी20 विश्व कप हारने पर भी मिले कई टीमों से ज्यादा पैसे -
Rabi Lamichhane Caste: ब्राह्मण या क्षत्रिय? किस जाति से हैं नेपाल के भावी डिप्टी PM रवि लामिछाने -
ईशान किशन ने गाड़ा झंडा, करियर की बेस्ट ICC रैंकिंग से हिलाया पाकिस्तानी का सिंहासन, टॉप 10 में भारत का दबदबा -
PM Kisan 22nd Installment: 13 मार्च को जारी होगी 22वीं किस्त, आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं, अभी करें चेक -
आज का वृश्चिक राशिफल 11 मार्च 2026: अपने पर करें भरोसा, रिश्तों में रखें पारदर्शिता












Click it and Unblock the Notifications