पलामूः पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा फिर कुएं में कूद कर पति ने दे दी जान

पलामू। झारखंड के पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र के उदयपुरा टू पंचायत अंतर्गत बिनयका गांव में मंगलवार की देर रात को दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पत्नी की निर्ममता से हत्या करने के बाद खुद कुएं में कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों के मुताबिक, आरोपी कुछ दिनों पहले जेल से छूटकर आया था और काफी तनाव में था।

palamu husband take extreme step after wife lost life

घटना के बाद ग्रामीणों ने हत्या की सूचना पुलिस को दी। इधर, बड़े बेटे ने माता-पिता की हत्या की आशंका जाहिर की है। हत्यारोपित की पहचान पंचायत सेवक 40 वर्षीय विरोधी सिंह और मृतक महिला की पहचान लीलावती देवी के रूप में की गई। विरोधी सिंह को पांकी से कुछ दिनों पहले एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था।

कुछ दिन पहले विरोधी सिंह जेल से छूटा था। विरोधी सिंह अपनी पत्नी से लगातार झगड़ता भी रहता था। कुछ दिनों से वो मानसिक तनाव में रह रहा था। मृतक विरोधी सिंह के दो बेटे हैं, जो गांव में नहीं रहते थे। घटना के वक्त केवल पति-पत्नी ही घर पर थे। वहीं, मौके पर मौजूद छोटे बेटे धर्मजीत सिंह ने बताया कि घर में केवल उनके माता-पिता थे। पिता कुछ दिन से तनाव में थे। बेटे ने आरोप लगाया है कि उनके माता-पिता की हत्या की गई है।

वहीं धनबाद के पीएमसीएच का नाम बदलकर शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल करने पर रांची से लेकर धनबाद तक सियासत गर्मायी हुई है। भाजपा के कई नेताओं ने नए नाम पर आपत्ति जताई है तो झामुमो और राज्य सरकार में शामिल दलों के नेता इसे शहीद निर्मल का अपमान बता रहे हैं।

धनबाद में लगातार दूसरे दिन जगह-जगह झामुमो और उसके समर्थक संगठनों ने इस मुद्दे पर सांसद पीएन सिंह और विधायक राज सिन्हा का पुतला जलाया। भौरा में आशीष सिन्हा और कार्तिक महतो के नेतृत्व में झामुमो कार्यकर्ताओं ने हॉस्पिटल मोड़ पर पुतला जलाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+