झारखंड में नई शिक्षा नीति लागू करने की तैयारी शुरू, प्रारुप हो रहा है तैयार

New Education Policy रांची। झारखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने के लिए प्रारूप तैयार किया जा रहा है। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसकी जिम्मेदारी झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद को सौंपी है। बता दें कि प्रारूप तैयार करने को लेकर विभाग और झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के स्तर पर लगभग आधा दर्जन बैठकें हो चुकी हैं।

new education policy jharkhand government will ready to implement policy

वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कई बैठकें राज्य के पदाधिकारियों के साथ की हैं। प्रदेश में इस नीति को कैसे प्रभावी बनाया जाए, इससे संबंधित प्रक्रियाओं में किस स्तर पर बदलाव होगा, किन-किन नियमावलियों में बदलाव जरूरी है। तमाम बिंदुओं पर मंथन जारी है। नई शिक्षा नीति में बच्चों को मिड जे मील के साथ नाश्ता देने का भी प्रावधान है, इसे किस तरह लागू किया जाए, इस पर भी कई स्तरों पर विमर्श चल रहा है।

सीएम हेमंत सोरेन ने अमर शहीद पांडेय गणपत राय की जयंती के मौके पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सीएम ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध बिगुल फूंकने वालों में झारखंड के कई सपूतों के नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं। इन्हीं सपूतों में एक पांडेय गणपत राय थे, जिन्होंने 1857 के विद्रोह में अंग्रेजों की जड़ें हिला दी थी। देश की आजादी के खातिर उन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। इनकी शहादत को कभी भूल नहीं सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+