Lalu Yadav Jail Manual Violation Case: 19 फरवरी को होगी अगली सुनवाई, रिम्स निदेशक को शो कॉज नोटिस

Lalu Yadav Jail Manual Violation Case रांची। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल मैनुअल उल्लंघन मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है। लालू प्रसाद के वकील देवसरी मंडल ने बताया कि जेल मैनुअल उल्लंघन मामला झारखंड हाईकोर्ट में एक्सटेंड हो गया है। अगली सुनवाई 19 फरवरी को है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि रांची के रिम्स को अपनी रिपोर्ट भी कोर्ट में पेश करनी होगी।

Lalu Yadav Jail Manual Violation Case hearing extend

बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट ने लालू यादव के जेल उल्लंघन मामले में संज्ञान लेते हुए कारा महानिरीक्षक से रिपोर्ट तलब की थी। साथ ही रिम्स से लालू प्रसाद यादव की रिपोर्ट मांगी गई है। दरअसल, लालू यादव पर आरोप है कि रिम्स निदेशक के केली बंगले में रहने के दौरान उन्होंने जेल मैनुअल का उल्लंघन कर नेताओं का दरबार सजाया था। पार्टी के नेताओं से मुलाकात की थी।

फिर जब मामला तूल पकड़ने लगा तो लालू यादव को केली बंगले से वापस रिम्स के पेइंग वार्ड में शिफ्ट किया गया। जहां से सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया गया। फिलहाल राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। बता दें कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए लालू यादव को रिम्स के पाइंग वार्ड से निदेशक के केली बंगले में शिफ्ट किया गया था।

वहीं झारखंड हाईकोर्ट ने रिम्स की तरफ से लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट नहीं देने पर नाराजगी जताई और रिम्स निदेश को इसके लिए शो कॉज नोटिस जारी किया गया। नोटिस में रिम्स निदेश से कोर्ट ने पूछा है कि दो बार आदेश के बाद भी कोर्ट को लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट क्यों नहीं सौंपी गई।

कोर्ट ने कहा कि लालू यादव को बेहतर इलाज के लिए बाहर शिफ्ट किया गया है, लेकिन ऐसा क्यों किया गया है। मेडिकल रिपोर्ट से ही इसका पता चल सकेगा। कोर्ट ने रिम्स के निदेशक आखिरी मौका देते हुए लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट मांगी है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 19 फरवरी को होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+