Kolebira Chunav 2024: कोलेबिरा सीट पर कांग्रेस हैट्रिक लगाने को तैयार, भाजपा का यहां से कभी नहीं खुला खाता!
Kolebira Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड के सिमडेगा जिले में आदिवासी बहुल कोलेबिरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कभी भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। वहीं कांग्रेस इस सीट पर इस बार हैट्रिक लगाने को तैयार है।
कोलेबिरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस ने अब तक चार बार जीत दर्ज की है। वहीं झारखंड पार्टी ने इस सीट से अब तक सात बार जीत दर्ज की है। कोलेबिरा सीट से फिलहाल कांग्रेस के विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें- Mahagama Chunav 2024: महगामा सीट पर कांग्रेस की दीपिका पांडे मारेंगी दोहरी बाजी या BJP करेगी वापसी?
Kolebira Candidate 2024: कोलेबिरा विधानसभा सीट से किसे मिलेगा टिकट?
इंडिया ब्लॉक गठबंधन के तहत कांग्रेस इस बार भी नमन विक्सल कोंगाड़ी को टिकट देने की तैयारी में है। हालांकि कोलकाता कैश कांड को लेकर उनको टिकट देना कांग्रेस के लिए जोखिम भरा कदम हो सकता है।
वहीं झारखंड पार्टी इस बार कोलेबिरा में फिर से आपसी करने को तैयार है। वहीं भाजपा की कोशिश यहां से खाता कोलने की है। भाजपा के नेतृत्व को इस बात का भरोसा है कि कोलेबिरा में पार्टी उम्मीदवार जीत पाएंगे। भाजपा इस सीट से फिर से 2019 के विधानसभा चुनाव की उम्मीदवार सुजान जोजो पर दांव लगा सकती है। 2019 के चुनाव में सुजान जोजो भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ी थीं और पहली बार 36 हजार वोट पाई थीं।
हालांकि सुजान जोजो के अलावा भाजपा कुछ और नामों को लेकर भी चर्चा कर रही है। इस सीट से मनोज नगेशिया और महेंद्र भगत का भी नाम सुर्खियों में है।
ये भी पढ़ें- Ranchi Vidhan Sabha Seat: रांची सीट से टिकट पाने के लिए BJP नेताओं में लगी होड़, इंडी गठबंधन में भी कन्फ्यूजन
Kolebira Assembly constituency: कोलेबिरा विधानसभा सीट
कोलेबिरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र सिमडेगा जिले में आता है। कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में करीब 76 फीसदी अनुसूचित जनजाति वोटर हैं। हालांकि इसमें से बड़ी आबादी ने ईसाई धर्म को अपना लिया है। इस इलाके में 10 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। कोलेबिरा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल वोटर डेढ़ से दो लाख हैं, जिसमें महिला और पुरुष वोटरों की संख्या बराबर है।
ये भी पढ़ें- Jamtara Vidhan Sabha Seat: जामताड़ा सीट पर कांग्रेस और भाजपा का कौन होगा उम्मीदवार? क्या है सियासी समीकरण
Kolebira Assembly constituency History: कोलेबिरा विधानसभा सीट से निर्वाचित विधायकों की लिस्ट
-
1952 एसके बागे, झापा
-
1957 सुशील बागे, झापा
-
1962 सुशील बागे, झापा
-
1967 एनई होरो, निर्दलीय
-
1969 सुशील आगे, निर्दलीय
-
1972 सुशील आगे, झापा
-
1977 बिरजिंग मुंडा, जेकेडी
-
1980 सुशील बागे, कांग्रेस
-
1985 बिरजिंग मुंडा, निर्दलीय
-
1990 थियोडर किड़ो, कांग्रेस
-
1995 बसंत कुमार लोंगा, जेएमएम
-
2000 थियोडर किड़ो, कांग्रेस
-
2005 एनोस एक्का, झापा
-
2009 एनोस एक्का, झापा
-
2014 एनोस एक्का, झापा
-
2018 नमन विक्सल कोंगाड़ी, कांग्रेस
-
2019 नमन विक्सल कोंगाड़ी, कांग्रेस












Click it and Unblock the Notifications